फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The number of beggars on the streets is increasing again, pedestrians are troubled

Mohali News: सड़कों पर भिखारियों की दोबारा बढ़ रही संख्या, राहगीर परेशान

Thu, 21 Aug 2025 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The number of beggars on the streets is increasing again, pedestrians are troubled
जीरकपुर। शहर में भिखारियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। शहर के सभी लाइट पॉइंट, मार्केट, शहर को अंदरूनी गलियों आदि में भीख मांगने वाली महिलाओं और बच्चों से लोग बेहद परेशान है। पटियाला लाइट पॉइंट पर तो जैसे ही लालबत्ती होती है दर्जनों महिलाएं और बच्चे गाड़ियों के पास आकर खड़े हो जाते हैं जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के आदेशों पर जिला प्रशासन ने पिछले महीने मुहिम चलाई थी जिस दौरान भीख मांगने वाले कुछ बच्चों को रेस्क्यू भी किया था। उस समय क्षेत्र में भीख मांगने वालों से लोगों को काफी राहत मिली थी। इसकेे अलावा समय-समय पर प्रशासन द्वारा जीरकपुर में टीम आती रही है लेकिन भिखारी इतने शातिर हो गए हैं कि उन्हें टीम के सदस्यों की पहचान होने के कारण टीम को देखते ही इधर-उधर छुप जाते हैं।
विज्ञापन


जयपाल, रवि चंदेल, तेजिंद्र सिंह, पंकज कुमार, जीएस संधु व अन्य ने बताया के भीख मांगने वाले बच्चे भीख न मिलने पर किसी नुकीली चीज से गाड़ियों पर स्क्रैच भी डाल देते हैं, जिसका पता मलिक को घर जाकर चलता है। जैसे ही शाम ढलती है तो लोग कहां गायब हो जाते हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं होती। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर प्रशासन जीरकपुर को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए एवं बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोह पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों को रेस्क्यू करने की कार्रवाई जारी रहेगी
हमने पिछले समय में पूरे जिले से 29 बच्चों को रेस्क्यू किया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। जितने भी बच्चों को रेस्क्यू किया है, उन सब के दस्तावेज उनके मां-बाप द्वारा दिखाए जा चुके हैं और सही पाए गए हैं। किसी का भी डीएनए टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं पड़ी है। - नवप्रीत कौर, जिला बाल कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed