फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The march for the release of captive Sikhs reached the city, stopped at YPS Chowk

बंदी सिखों की रिहाई के लिए चला मार्च पहुंचा शहर, वाईपीएस चौक पर रोका

Wed, 12 Jan 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The march for the release of captive Sikhs reached the city, stopped at YPS Chowk
मोहाली। देश की विभिन्न जेलों में बंदी सिखों की रिहाई के लिए फतेहगढ़ साहिब से चला मार्च मंगलवार को शहर पहुंचा। मार्च का कई जगह लोगों ने स्वागत किया। इस मार्च को चंडीगढ़ जाना था, लेकिन पुलिस ने मार्च वाईपीएस चौक पर रोक दिया। इसके बाद सात सदस्यों की समिति को गवर्नर हाउस भेजा गया। फिर उन्होंने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि मार्च की वजह से कुुछ समय के लिए लोगों को दिक्कत भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब, फतेहगढ़ साहिब से मंगलवार को सिखों की रिहाई के लिए मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च सरहिंद और लांडरां से होते शहर में पहुंचा। गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में जुटी संगत ने मार्च का स्वागत किया। इसके बाद उसी रोड पर मार्च आगे वाईपीएस चौक की तरफ गया। मार्च में शामिल लोगों की मांग थी कि लंबे समय से गंभीर केसों में सजा पूरी कर चुके सिखों को रिहा किया जाए। जैसे ही वह वाईपीस चौक पर पहुंचे तो वह चंडीगढ़ जाने के लिए अड़े हुए थे। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। संगठनों के नेताओं का कहना है कि गवर्नर ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed