फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The main Phase 11 market is submerged in mud and water.

Mohali News: कीचड़ और पानी में डूबी फेज-11 की मुख्य मार्केट

Mon, 05 Jan 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The main Phase 11 market is submerged in mud and water.
मोहाली। नए साल की पहली बारिश ने फेज-11 की मुख्य मार्केट के बुनियादी ढांचे की पोल खोल कर रख दी है। मार्केट की मुख्य पार्किंग और सड़कें बारिश के पानी से लबालब भरी हुई हैं। स्थिति यह है कि पार्किंग कच्ची होने के कारण पूरी जगह कीचड़ और मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गई है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों का यहां से गुजरना दूभर हो गया है। हाल ही में इस क्षेत्र में बरसाती पानी और सीवरेज की नई पाइपलाइन डालने का काम किया गया था। इस कार्य के लिए पार्किंग और सड़कों की खुदाई की गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सतह को समतल नहीं किया गया। अब असमतल सतह होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन




जिम्मेदारी को लेकर विभागों में खींचतान
इस समस्या के समाधान को लेकर नगर निगम और गमाडा के बीच तालमेल की भारी कमी दिखाई दे रही है। अधिकारियों के बयानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्किंग के निर्माण और मरम्मत की जिम्मेदारी को लेकर विभागों में सहमति नहीं है। पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन गुरप्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि उनका काम केवल पाइपलाइन डालना था। उन्होंने कहा कि सड़क या पार्किंग बनाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। हमने एमआईजी और एलआईजी फ्लैट्स से पानी निकालने के लिए लाइन डाली है, पार्किंग के पानी के लिए नहीं। जब पार्किंग का निर्माण होगा और रोड गली डाली जाएगी, तभी इसका स्थायी समाधान होगा। नगर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने कहा कि गमाडा ने सड़क चौड़ी करने और लाइन डालने के लिए सड़क और पार्किंग तोड़ी थी, इसलिए उन्हें ही इसे ठीक करके देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों को भेजकर मौका दिखवा लेंगे कि वहां क्या दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन




गमाडा और निगम के बीच फंसा मामला
कमिश्नर स्तर पर हुई बैठक में गमाडा ने साफ कर दिया था कि उनका काम केवल मुख्य सड़क बनाना है, जबकि रोड के साथ बनी पार्किंग का काम नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है। दोनों विभागों की इस तू-तू मैं-मैं के बीच स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। पार्किंग में पानी और कीचड़ जमा होने से मार्केट का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि नए साल पर भारी बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन जलभराव के कारण ग्राहक मार्केट में आने से कतरा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द पार्किंग को पक्का करने और पानी की निकासी के लिए रोड गली बनाने का काम शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed