फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The leader of the snatching gang in Mohali along with two accomplices arrested

मोहाली में स्नेचर गिरोह का सरगना साथियों संग गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The leader of the snatching gang in Mohali along with two accomplices arrested
मोहाली। अपने नशे की लत को पूरा करने के मकसद से शहर में वाहन चोरियों और झपटमारी की वारदात कर रहे गिरोह के सरगना को दो साथियों संग गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले तीन महीनों से मोहाली के फेज-8 के अंतर्गत आने वाले इलाकों में वारदात करता आ रहा था। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ दर्ज चार एफआईआर सुलझाते हुए चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 10 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी बाजार में कीमत 7 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, कर्ण सिंह और प्रिंसवीर सिंह के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह विर्क ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से उक्त गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। आरोपी हर बार झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर अंदरूनी गलियों से फरार हो जाते थे। पुलिस की ओर से छेड़े गए अभियान के तहत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी वारदात करने की फिराक में घूम रहे थे। यह सूचना पुख्ता पुख्ता होते ही 23 जून को पुलिस टीम ने गांव कुंभड़ा से फॉरेस्ट कांप्लेक्स की तरफ जाने वाले रोड पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने नाका पर मोटरसाइकिल सवार गिरोह के सरगना 27 साल के अमनदीप सिंह और हरप्रीत को गिरफ्तार किया। पुलिस की पड़ताल के चलते अमनदीप ने कई खुलासे किए। उसने एरिया में 10 से 12 स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा किया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने अमनदीप से पूछताछ करते हुए दो अन्य साथियों कर्ण सिंह और प्रिंसवीर सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीएसपी सुखजीत सिंह विर्क ने बताया कि इस गिरोह पांचवां आरोपी जेल में है। यह गिरोह पिछले तीन महीनों से एरिया में वारदातें करता आ रहा था। हालांकि शिकायतों के आधार पर दर्ज एफआईआर में काफी सामान की रिकवरी हुई। आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात कर रहे थे। आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर हैं और अभी और खुलासे होने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed