फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The issue of drinking water problem reached the door of MP

सांसद के द्वार पहुंचा पेयजल समस्या का मामला

Sun, 06 Mar 2022 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
The issue of drinking water problem reached the door of MP
नयागांव। इलाके में पीने के पानी की समस्या का मामला अब सांसद मनीष तिवारी तक पहुंच चुका है। लोगों ने उनसे मुलाकात कर रोजाना पानी को लेकर हो रही दिक्कत का मामला उठाया। उन्होंने गुहार लगाई है कि नयागांव में नहरी पानी का इंतजाम किया जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नयागांव में गर्मियों के दिनों में हर बार पानी की समस्या आती थी, लेकिन इस बार सर्दियों में भी पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग की ओर से इलाके की बढ़ती हुई जनसंख्या के हिसाब से संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस कारण सर्दियों में भी लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। शिवालिक विहार फेज 3 के लोग शनिवार को इकट्ठे होकर सांसद मनीष तिवारी से मिले। लोगों ने पानी की समस्या को लेकर उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा है। लोगों की समस्या को सुनते हुए सांसद मनीष तिवारी ने मौके पर ही विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की व जल्द ही समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कोट्स...
इलाके में पानी की समस्या गंभीर है। हर व्यक्ति को पीने का पानी मिलना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा है। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष तिवारी, सांसद, आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र
कोट्स.....
शिवालिक विहार फेस 3 का ट्यूबवेल खराब हो गया है। नया ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा था। इसे मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण टेंडर नहीं लगाया गया है। जैसे ही चुनाव आचार संहिता हटती है, टेंडर लगाकर इलाके में नया ट्यूबवेल लगा दिया जाएगा।
-माइकल, एक्सईएन, वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed