फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The health department's team caught the seller of oxygen cylinders

मोहाली : सेहत विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर दबोचा ऑक्सीजन सिलिंडर बेचने वाला, 25 हजार में तय किया था सौदा

Fri, 21 May 2021 12:55 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
The health department's team caught the seller of oxygen cylinders
मोहाली। शहर के फेज-6 स्थित जिला अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी का पर्दाफाश करते हुए सेहत विभाग ने पुलिस के सहयोग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सेहत विभाग को ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाने वाली कंपनी का मुलाजिम ही आरोपी है। सेहत विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर आरोपी को रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी की पहचान राहुल नाम के युवक के रूप में हुई है। वह 25 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलिंंडर बेच रहा था। सेहत विभाग ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है और पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि मेक टेक इंजीनियर्स नाम की कंपनी को अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया करवाने, प्रबंधन और कंट्रोल करवाने का ठेका दिया हुआ है। उन्हें सूचना मिली थी कि कंपनी का मुुलाजिम अस्पताल आने वाले ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी छिपे बाहर बेच देता है। साथ ही लोगों से खूब पैसे वसूलता है। इसके बाद यह मामला डीसी गिरीश दियालन के ध्यान में लाया गया। डीसी ने पुलिस को तुरंत उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पूरी योजना बनाकर आरोपी को कबू किया है।
विज्ञापन

ऐसे हुई डील और गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग के एक मुलाजिम ने ग्राहक बनकर कंपनी के मुलाजिम को सिलिंडर खरीदने केे लिए फोन किया। फोन पर प्रति सिलिंडर पच्चीस हजार सौदा तय हो गया। इसके बाद सेहत विभाग का मुलाजिम पहले से बताई हुई जगह मैक्स अस्प्ताल के पीछे दोपहर दो बजे पहले से तय जगह पर पहुंच गया। इसके बाद उक्त आरोपी तुरंत वहा पहुंचा। साथ ही सिलिडंर गाड़ी में रखवा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बदले में पैसे ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ऐसे लोगों पर कसेगा शिकंजा
सिविल सर्जन ने बताया कि इस गिरोह से पर्दा करने में एसएचओ डॉ. एचएस चीमा, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह चीमा, हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह और अन्य अधिकारियों ने अहम रोल निभाया है। भले ही इस समय महामारी चल रही है। ऐसे में अस्पताल के स्टाफ ने एक अहम रोल निभाया है। उन्होंने कहा कि इससे अन्य लोगों को भी सबक मिलेगा। साथ ही मेडिकल ऑक्सीजन की हो रही कालाबाजारी रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed