फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The fire safety system of the Nagar Parishad office will be repaired for Rs 18 lakh

Mohali News: नगर परिषद कार्यालय का फायर सेफ्टी सिस्टम 18 लाख से सही किया जाएगा

Sat, 06 Sep 2025 11:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The fire safety system of the Nagar Parishad office will be repaired for Rs 18 lakh
जीरकपुर। शहर में बहुत सी ऐसी इमारतें हैं, जिनके पास फायर विभाग की एनओसी नहीं है। इस संबंध में अखबारों में भी खबरें प्रकाशित हुई थीं। इसके बाद कुछ सरकारी दफ्तरों और अन्य लोगों ने फायर विभाग से एनओसी लेने के लिए हाथ-पांव मारने शुरू किया। अगर बात नगर परिषद जीरकपुर कार्यालय की करें तो नगर परिषद जीरकपुर का कार्यालय भी उन्हीं में से एक है, जिन इमारतों के पास फायर विभाग की एनओसी नहीं है। अब पूरी इमारत का फायर फाइटिंग सिस्टम करीब 18 लाख रुपये की लागत से सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए अब नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां पर यह बात भी बताने योग्य है कि नगर परिषद की इस इमारत में नगर परिषद कार्यालय, सब तहसील कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, सेवा केंद्र समेत कई ऐसे दफ्तर हैं, जिनमें पूरे शहर का रिकॉर्ड रखा है। फायर फाइटिंग सिस्टम सुचारु न होने के चलते इस रिकॉर्ड की सुरक्षा राम भरोसे है। जनवरी 2025 से लेकर जुलाई 2025 तक नगर परिषद ने अपने कार्यालय में फायर फाइटिंग सिस्टम सुचारु करने के लिए तीन बार टेंडर लगाया, लेकिन किसी भी ठेकेदार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। चौथी बार टेंडर रिकॉल करने के बाद एक कंपनी ने इस काम में दिलचस्पी दिखाकर टेंडर भरा। इसके बाद नगर परिषद द्वारा काम अलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर परिषद जीरकपुर की इमारत में फायर फाइटिंग सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसकी कमियों की जांच की गई थी। उसके बाद इसको ठीक करने के लिए एस्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार को इसका काम दे दिया गया है। पूरी इमारत का फायर फाइटिंग सिस्टम करीब 18 लाख रुपये की लागत से सुचारु किया जाएगा। यह काम 6 माह में मुकम्मल करवा लिया जाएगा। सारा काम मुकम्मल होने के बाद फायर विभाग की एनओसी हासिल कर ली जाएगी। - ईशान, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed