{"_id":"683a149824da23cf880345a9","slug":"the-family-of-the-shaurya-chakra-winner-has-been-making-rounds-of-offices-for-many-years-to-get-back-the-ancestral-land-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129632-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुश्तैनी जमीन वापस पाने के लिए कई सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है शौर्य चक्र विजेता का परीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुश्तैनी जमीन वापस पाने के लिए कई सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है शौर्य चक्र विजेता का परीवार
विज्ञापन
मोहाली। देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद के परिवार को अपने हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आजादी के बाद पंजाब के पहले शौर्य चक्र विजेता लांस हवलदार जोगिंदर सिंह के बेटे सरबजीत सिंह को इस समस्या से गुजरना पड़ रहा है।
शाहीमाजरा स्थित अपनी पुश्तैनी जमीन को वापस पाने की लड़ाई कई सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2018 में जगदीश सिंह ने फर्जी रजिस्ट्री करवा कर ज़मीन पर कब्जा कर लिया और वहां गैर-कानूनी तरीके से 6 मंजिला पीजी बना दिया, जिसमें 11 कमरे और 2 दुकानें शामिल हैं। इसी पीजी से जगदीश हर महीने किराया वसूल कर रहा है। कोर्ट ने दो बार हुई फर्जी रजिस्ट्री को गलत ठहराते हुए उसे रद्द कर दिया और असली मालिक के नाम रजिस्ट्री करने के आदेश जारी किए। मगर अब तक राजस्व विभाग ने इन आदेशों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
पटवारी निहारिका ने माना कि आदेश मिल चुके हैं और अगले सोमवार या मंगलवार तक रिकॉर्ड अपडेट कर दिया जाएगा। वहीं बिल्डिंग इंस्पेक्टर अमृता ने बताया कि बिल्डिंग की जांच हो चुकी है और 14 दिन का नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।