{"_id":"68fbd6eabd841a15c60edaf1","slug":"the-fake-video-of-chief-minister-mann-has-been-ordered-removed-from-youtube-telegram-and-instagram-mohali-news-c-71-1-mli1010-134877-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मुख्यमंत्री मान की फर्जी वीडियो यू-ट्यूब, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से हटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मुख्यमंत्री मान की फर्जी वीडियो यू-ट्यूब, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से हटाने के आदेश
विज्ञापन
मोहाली। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की छवि खराब करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो के मामले में मोहाली अदालत ने नए आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की डीपफेक से बनी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले सभी अकाउंट्स पर कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं। कोर्ट ने फेसबुक, गूगल को तो पहले ही चेतावनी देकर इन पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे। नए आदेश में यू-ट्यूब, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम को भी निर्देश दिए कि इन अकाउंट्स से पोस्ट की गई वीडियो को 24 घंटे के भीतर हटाया जाए।
कोर्ट ने सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को आदेश दिया कि साइबर क्राइम विभाग की जानकारी देने पर ऐसे सभी समान या मिलते-जुलते आपत्तिजनक पोस्ट तुरंत हटाए और ब्लॉक करें। कोर्ट ने इस मामले में 10 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश भी दिए हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने अपने तौर पर भी ऐसे पोस्ट हटाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम को लिखित में दिया है। एफआईआर की कॉपी भी साथ भेजी गई है। अदालत ने कहा कि अगर फेसबुक व इंस्टाग्राम से यह वीडियो ब्लॉक नहीं की गई तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री मान की फेक वीडियो जगमन समरा नाम के शख्स के अकाउंट से वायरल हुई है।
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद आरोपी समरा के खिलाफ इंस्पेक्टर साइबर क्राइम गगनप्रीत सिंह के बयान पर बीएनएस की धारा 340, 353(1), 353(2), 351(2), 336(4) व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जगमन समरा ने मामला दर्ज होने के बाद दो अलग-अलग सोशल अकाउंट से कुल पांच और पोस्ट अपलोड की थी।