फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The dispute, which began with verbal abuse, escalated into a scuffle and then gunfire.

Mohali News: गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा, फिर चली गोलियां

Wed, 01 Oct 2025 12:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The dispute, which began with verbal abuse, escalated into a scuffle and then gunfire.
जीरकपुर। जीरकपुर बस स्टैंड के नजदीक 28 सितंबर देर रात दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद हुई खूनी झड़प में पुलिस ने 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि झगड़ा गाली गलौज से शुरू हुआ था। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसमें हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इसमें गांव नगला निवासी 12 वर्षीय गुरविंदर सिंह के सिर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरा घायल मुकेश निवासी विष्णु पुरा है। गुरविंदर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। एएसआई सुल्खन सिंह ने बताया कि अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया गया, लेकिन डॉक्टर ने एक को बयान देने के लिए अयोग्य घोषित किया, वहीं दूसरे घायल ने सिर दर्द की वजह से फिलहाल बयान देने से इनकार कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ऐसे हुआ घटनाक्रम
दीपक कुमार निवासी नन्हेड़ा (हरियाणा) एएस कॉलोनी जीरकपुर में किराए पर रह रहा है। बस स्टैंड पर पार्किंग का ठेका लेने के साथ चाय की रेहड़ी लगाता है। उसने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे उसकी रेहड़ी पर दो युवक आए। इनमें से एक की पहचान शिवम तिवाड़ी के रूप में हुई। दोनों ने गाली-गलौज की और झगड़ा किया, लेकिन बाद में वहां से चले गए। करीब ढाई घंटे बाद यानी रात 2:45 बजे वही युवक दोबारा लौटे और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में दो मोटरसाइकिलों पर करीब चार युवक मौके पर पहुंचे। एक युवक के हाथ में देसी कट्टा था, जिसने आते ही तीन फायर कर दिए। एक गोली एक युवक के सिर में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। बाकी युवक तलवारों, रॉड और डंडों से लैस होकर आपस में ही भिड़ गए। कुछ देर तक इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उनके आने से पहले होटल लक्की इन के मालिक ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed