फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The development wheel will spin with crores of rupees in the new sectors of Mohali

मोहाली के नए सेक्टरों में करोड़ों रुपये से घूमेगा विकास पहिया

Fri, 10 Sep 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The development wheel will spin with crores of rupees in the new sectors of Mohali
बैठक करते हुए। - फोटो : MOHALI
मोहाली। वीरवार को नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक हुई। इसमें सेक्टर-76 से 80 के विकास कार्यों के लिए करीब साठ लाख रुपये के वर्क आर्डर जारी किए गए, जबकि तीन करोड़ के प्रस्ताव लाए गए। बैठक की प्रधानगी मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने की। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी व अन्य कमेटी मेंबर व निगम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि पहले उक्त सेक्टर गमाडा के अधीन थे और बुनियादी ढांचे के मामले में पिछड़ रहा थे। जैसे ही एरिया नगर निगम के अधीन आया है। उसके बाद से इलाके में विकास शुरू हुए हैं। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया है। इलाके में विकास कार्यों की कमी नहीं है। मेयर जीती सिद्धू ने यह भी कहा कि औद्योगिक सेक्टर छत्तर में औद्योगिक क्षेत्र और आवासीय क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए हैं और वहां पार्कों की सफाई और रखरखाव और सफाई का काम शुरू किया गया है, जबकि सड़कों का काम भी जल्द शुरू होग।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि मोहाली के समग्र विकास के लिए इसी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शहर के लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में मोहाली के लिए धन उपलब्ध होता रहेगा। बैठक में जसबीर सिंह मणकू, अनुराधा आनंद, नगर आयुक्त कमल गर्ग, संयुक्त आयुक्त हरजीत सिंह ढिल्लों, एसई संजय गर्ग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब बीस साल पहले बसे थे सेक्टर
सेक्टर-76 से अस्सी करीब बीस साल पहले बसना शुरू हो गए थे, लेेकिन जमीन के रेटों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद यह मामला अदालत में पहुंच गया था। किसान और गमाडा ने सुप्रीम कोर्ट तक जंग लड़ी। आखिर में कुछ समय पहले यह विवाद सुलझ गया था। इसके बाद इलाके में विकास कार्य शुरू हो गए है। वहां पर रोड नेटवर्क से लेकर सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा नए रोड नेटवर्क तैयार किया गया है। उम्मीद है कि इससे इलाके के लोगों को फायदा होगा

कई नामी स्कूल और सरकारी संस्थाएं है सेक्टरों में
सेक्टर-76 से अस्सी अब शहर के प्राइम सेक्टरों में शामिल हो गए हैं। यहां पर कई नामी स्कूल से लेकर कई केंद्रीय संस्थान स्थापित हो रहे हैं। वहीं, इलाके के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इतना ही नहीं नया बस स्टैंड भी इसी एरिया में बसेगा। उम्मीद है कि यह सेक्टर इलाके के लिए मिसाल बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed