{"_id":"61b3b777834eeb01741888b4","slug":"the-cost-of-sand-will-not-become-a-problem-while-building-a-house-in-the-vip-district-mohali-news-pkl435664633","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी जिले में घर बनाते समय रेत के महंगे दाम नहीं बनेंगे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी जिले में घर बनाते समय रेत के महंगे दाम नहीं बनेंगे मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिले में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को अब रेत के महंगे दामों के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने क्रशर और रिटेलरों के लिए रेत के दाम तय कर दिए गए हैं। प्रशासन ने तय किया है कि अधिक दाम वसूलने वाले रिटेलर या क्रशर मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ईशा कालिया की ओर से इसकी पुष्टि की गई है और उन्होंने कहा कि किसी ग्राहक को तय दामों के अनुसार रेत नहीं मिलता है तो वह विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 0172-2219505 पर संपर्क कर सकता है। इसके बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के क्रमवार तीन जोन मुबारिकपुर, हंडेसरा और माजरी में क्रशर व रिटेलरों के दाम तय किए गए हैं। मुबारिकपुर जोन में क्रशरों से बढ़िया क्वालिटी का रेत कोई भी आम ग्राहक अधिक से अधिक 18 रुपये प्रति क्यूबिक फुट समेत लोडिंग के हिसाब के हासिल कर सकेगा। जबकि मुबारिकपुर जोन में आते आसपास के रिटेलरों की तरफ से अपना ट्रांसपोर्ट का खर्च आदि डालकर बढ़िया क्वालिटी का रेत अधिक से अधिक 21 रुपये प्रति क्यूबिक फुट समेत लोडिंग बेचा जाएगा। हंडेसरा क्रशर जोन में बढ़िया क्वालिटी के रेत के लिए लोगों से बीस रुपये प्रति क्यूबिक फीट समेत लोडिंग के हिसाब से वसूल पाएंगे।
इसी तरह माजरी जोन के क्रशर मालिक बढ़िया क्वालिटी के रेत के लिए लिए अधिक से अधिक 17 रुपये प्रति क्यूबिक फीस समेत लोडिंग के हिसाब के पैसे वसूल सकेंगे। इसके अलावा रिटेलरों की तरफ से अपना ट्रांसपोर्ट आदि का खर्च डालकर बढ़िया क्वालिटी का रेत अधिक से अधिक बीस रुपये प्रति क्यूबिक फीट समेत वसूला जाएगा।
विज्ञापन
पंचायतों को विकास के लिए मुफ्त मिलेगा रेत
डीसी ईशा कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आदेश पर एक और अहम फैसला लिया गया है। इसमें किसी भी पंचायत को अपने विकास कार्य करवाने के लिए संबंधित बीडीपीओ से तस्दीक करवाकर रेत किसी भी खनन साइट से अपने ट्रांसपोर्ट खर्च पर बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से जारी की गई माइनिंग पॉलिसी के बाद माइनिंग साइटों से कोई भी ग्राहक सीधे तौर पर 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फीट समेत लोडिंग रेत ग्रेवल खरीद सकता है।