फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The bridge will be built on the Rao of Patiala, now the contact of 20 villages with VIP City will not be broken

पटियाला की राव पर बनेगा पुल, अब नहीं टूटेगा 20 गांवों का वीआईपी सिटी से संपर्क

Sat, 03 Jul 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
The bridge will be built on the Rao of Patiala, now the contact of 20 villages with VIP City will not be broken
मोहाली। वीआईपी सिटी के साथ लगते करीब 20 गांवों का संपर्क बारिश के दिनों में मोहाली से टूट जाता था। भारी बारिश के दौरान पटियाला की राव में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण ऐसा होता है। गांवों को ही नहीं, बल्कि यहां स्थापित औद्योगिक इकाइयों के कामगारों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सरकार को पटियाला की राव पर पुल बनाने का विचार आया। पुल का नींव पत्थर रख दिया गया है। 9 माह के भीतर इस पुल को बनाने का दावा किया गया है। जिसके बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव दाऊं, रायेपुर, बहलोलपुर, झामपुर, तीड़ा लिंक रोड जिले की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन हैं। यह लिंक रोड करीब 20 गांवों को आपस में जोड़ती है। इस लिंक रोड के आसपास कई शिक्षण संस्थान और औद्योगिक इकाइयां हैं। जहां रोजाना हजारों की तादात में कामगार और विद्यार्थियों का आना-जाना होता है। इसके अलावा शहरी विस्तार के चलते इस रोड पर कई रिहायशी कॉलोनियां भी बस चुकी हैं। गांव झामपुर और तीड़ा के पास इस लिंक रोड से पटियाला की राव नदी गुजरती है। इस पर कोई पुल नहीं है। काफी समय पहले आवाजाही को आसान बनाने के लिए पटियाला की राव पर यहां कॉजवे बनाया गया था। जो अगस्त 2019 में हुई भारी बारिश के दौरान बह गया। तब से यहां बारिश के दिनों में पटियाला की राव को पार करना असंभव हो गया था। लिहाजा बारिश के दिनों में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण लोगों का मोहाली से सीधा संपर्क टूट जाता था। लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर मोहाली में आना जाना पड़ता था। दो साल बाद सरकार ने इसकी सुध ली और अब यहां पटियाला की राव पर पुल बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

शिक्षा एवं लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने शुक्रवार को इस पुल का नींव पत्थर रखा। उनके साथ सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, सांसद मनीष तिवारी और पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग भी मौजूद थे। नींव पत्थर रखने के बाद विजय इंदर सिंगला ने बताया कि 8.50 मीटर चौड़े इस पुल के निर्माण पर 2 करोड़ 13 लाख रुपये का खर्च आएगा और इसे 9 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने कहा कि पुल के निर्माण से इस लिंक रोड से जुड़े बड़े इलाके को फायदा पहुंचेगा। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि इस पुल के निर्माण से जहां आम लोगों को सुविधा होगी, वहीं विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। पुल का नींव पत्थर रखे जाने के दौरान जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान एडवोकेट कंवरबीर सिंह रूबी सिद्धू, जिला परिषद सदस्य यादविंदर सिंह कंग, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दिवान सहित आसपास के गांवों के सरपंच और पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed