फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused who attacked the father and son with intent to kill have been arrested

Mohali News: बाप-बेटे पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 11:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The accused who attacked the father and son with intent to kill have been arrested
मोहाली। सोहाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सोहाना थाने के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले में हरनूर सिंह उर्फ नूर और धर्मप्रीत सिंह उर्फ प्रीत (निवासी सेक्टर 70) को गिरफ्तार किया है। बल ने बताया कि 4 सितंबर की रात को हमलावरों ने डेरा साहिब गुरुद्वारा गांव सोहाना के पास तरनदीप सिंह, उसके भाई और पिता पर हमला किया था।
विज्ञापन

इस दौरान हमलावरों को बचाने आए तरनदीप के चाचा कमलजीत सिंह भी घायल होकर फरार हो गए थे। इस हमले में तरनदीप के पिता परमजीत सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने कल तरनदीप सिंह के बयानों के आधार पर सोहाना थाने में आईपीसी की धारा 103, 351(2), 3(5), 324(4) के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही हमलावरों का पता लगाने के लिए पूरे जिले को अलर्ट कर दिया गया और अलग-अलग टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर सेक्टर-70 निवासी दो आरोपियों हरनूर सिंह उर्फ नूर और धर्मप्रीत सिंह उर्फ प्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed