फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Temple priest's car stolen from parking, case registered

पार्किंग से मंदिर के पुजारी की कार चोरी, केस दर्ज

Mon, 29 Nov 2021 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Temple priest's car stolen from parking, case registered
मोहाली। शातिर चोर फेज-3 के वैष्णों मंदिर के पुजारी की पार्किंग में खड़ी कार शनिवार की रात चोरी करके ले गए। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है। शिकायतकर्ता पुजारी सोहन लाल ने कुछ दिन पहले ही सेकंड हैंड होंडा सिटी कार खरीदी थी। अभी उन्होंने से अपने नाम पर भी नहीं करवाया था, इससे पहले ही कार चोरी हो गई।
विज्ञापन

पुजारी सोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने शनिवार रात को कार मंदिर की पार्किंग में खड़ी की थी। रविवार सुबह जब वह मंदिर आए तो कार पार्किंग में नहीं थी। उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की तो देखा रात को चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए मोबाइल पर बात करता हुा एक चोर उनकी कार के पास आया और कुछ मिनट में ही का दरवाजा खोला और स्टार्ट करके कार को ले गया। मटौर थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed