फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teenager missing, kidnapping case registered against a woman

Mohali News: किशोर लापता, एक महिला पर अपहरण का मामला दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing, kidnapping case registered against a woman
जीरकपुर। क्षेत्र से एक किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला की पहचान नाम तबस्सुम निवासी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में किशोर के पिता ने कि वह एक कंपनी में हाउसकीपिंग का ठेकेदार है। उसका बेटा उसके साथ काम करने वाली महिला तबस्सुम के संपर्क में आया। वह आठवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

शाम को पिता की मदद के लिए आता था। शिकायतकर्ता के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को उसका बेटा रात करीब 11 बजे काम से लौटा, लेकिन इसके बाद महिला तबस्सुम उसे लोहगढ़ पार्क से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। उसी दिन से वह घर नहीं लौटा। परिजनों को शक है कि महिला ही उसे अपने साथ ले गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला तबस्सुम निवासी संभल (उत्तर-प्रदेश), हाल निवासी नाभा झुग्गियां जीरकपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed