फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Taxi driver upset due to financial crisis commits suicide

आर्थिक तंगी से परेशान टैक्सी चालक ने की खुदकुशी

Tue, 21 Jul 2020 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver upset due to financial crisis commits suicide
जीरकपुर। लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक टैक्सी चालक ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से बेंगलुरु (कर्नाटक) का रहने वाला था और जीरकपुर में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम लॉकडाउन से पहले उबर में टैक्सी चलाता था। अब लगातार लॉकडाउन के चलते वह आर्थिक तंगी से जूझने लगा। इस बीच उसने दिहाड़ी के काम के लिए भी कई जगह कोशिश की, लेकिन कहीं भी उसे काम नहीं मिला। अभी तीन दिन पहले उसे डेराबस्सी की किसी फैक्टरी में नौकरी मिली थी, लेकिन वह नौकरी छोड़कर आ गया। लॉकडाउन के कारण बंद हुए टैक्सी के कारोबार से वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन

मकान मालिक ने बताया कि विक्रम को बेंगलूरु जाना था। सोमवार की सुबह उसने दरवाजा नहीं खोला, काफी आवाज लगाने के बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटक रहा था। पुलिस की मदद से उसे नीचे उतारा और डेराबस्सी अस्पताल भेज दिया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed