{"_id":"56d9359d4f1c1b8b078b45b4","slug":"t20-world-cup-afganistan-cricket-team-cricket-news-pca-stadium-chandigarh-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान कोच बोले, खिलाड़ियों में सीखने की ललक, तराश रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगान कोच बोले, खिलाड़ियों में सीखने की ललक, तराश रहा हूं
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
एक जमाने में विकेट पर स्तंभ की तरह खड़े रहकर बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक इन दिनों अफगान क्रिकेट टीम को तराशने में लगे हुए हैं। भारत में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इंजमाम ने कहा कि भले ही अफगानिस्तान की टीम एशिया कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में पहले राउंड के लिए टीम के बेहतर शुरूआत की पूरी उम्मीद है।
उनको भरोसा है कि अफगान क्रिकेट आने वाले समय में दिशा पकड़ेगी। उनकी टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शुक्रवार को अफगानिस्तान को नीदरलैंड के साथ यहां पीसीए स्टेडियम में अभ्यास मैच खेलना है। मुख्य कोच की देखरेख में टीम ने स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया।
टीम सीखने की प्रक्रिया से गुजर रही
इंजमाम ने कहा कि अफगानिस्तान टीम को एक्सपोजर की जरूरत है। कोच के मुताबिक उनकी टीम सीखने की प्रक्रिया से गुजर रही है, उसके लिए बड़ी टीम के साथ खेलना अहम है। उनके अनुसार बड़ी टीमों के साथ खेलने से उनके सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
विज्ञापन
इंजमाम ने कहा कि अफगानिस्तान में क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी-अभी शुरू हुआ है। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग व कोंचिग की विशेष जरूरत होती है। उनके अनुसार टीम के सभी खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हर खिलाड़ी सीखना चाहता है। इंजमाम ने कहा कि शहजाद, नबी और राशिद जैसे कुछ युवा खिलाड़ी टीम में हैं, जिन्होंने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
गेंदबाजी कोच दे रहे बेहतरीन ट्रेनिंग
इंजमाम ने कहा कि टीम में जो भी कोच नियुक्त किए गए हैं वे बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मनोज प्रभाकर टीम के गेंदबाजी कोच हैं, जो गेंदबाजों की लाइन लेंथ पर ध्यान दे रहे हैं।
मार्टिन क्रो को महान खिलाड़ी बताया
न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी की बीमारी के कारण मौत पर इंजमाम ने दुख जताते हुए कहा कि वह अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी थे। वह मेरे फेरवेट खिलाड़ियों में से एक थे। इंजमाम ने कहा कि पाक टीम में रहते हुए वह कई बार मार्टिन क्रो टीम के खिलाफ खेल चुके हैं।