{"_id":"61649ede8ebc3e25d640468f","slug":"suspect-dies-of-dengue-in-mohali-55-new-patients-surfaced-mohali-news-pkl4297412191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में डेंगू से संदिग्ध की मौत, 55 नए मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में डेंगू से संदिग्ध की मौत, 55 नए मरीज आए सामने
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। सोमवार को डेंगू संदिग्ध एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि डेंगू के 55 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 879 हो गई है। पिछले 10 दिनों में 535 नए केस सामने आए हैं। जबकि डेंगू संदिग्ध यह 10वीं मौत है। इस तरह हो रही मौतों ने जिला प्रशासन की नींद उठाई हुई है। वहीं दूसरी और मटौर में लोगों ने प्रदर्शन कर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का आरोप में डेंगू और मलेरिया से 4 बच्चों की मौत हो गई, लेकिन नगर निगम फिर भी गंभीर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम में शामिल गांव मटौर में कथित तौर पर डेंगू या मलेरिया बीमारी की वजह से 10 दिन में 4 से 8 साल के 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि काफी संख्या में लोग बीमार हैं। इसी चक्कर में गांव में सोमवार को पूर्व पार्षद हरपाल सिंह चन्ना की अगुवाई में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। हरपाल सिंह चन्ना ने कहा कि मटौर में सफाई का अभाव है। इसके अलावा दवाई का छिड़काव आदि न होने से इलाके के लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में चार बच्चों की मौत हो गई और उनके इलाके में सीवरेज की लाइन बंद पड़ी है। उनकी ओर से इस संबंधी बाकायदा मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को शिकायत भी दी गई थी। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम की ओर से मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव करने के लिए मशीनें नहीं भेजी गई, तो पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की ओर से मशीन भेजी गई। इसके बाद छिड़काव की प्रक्रिया हुई। जबकि मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का कहना है कि सीवरेज लाइन तुरंत साफ करवा दिया गया था। साथ ही मच्छर मार दवाई का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है। इस तरह के आरोप बेबुनियाद है।
पार्कों के फव्वारे बंद कर निपटेंगे डेंगू से
नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग ने डेंगू की रोकथाम के लिए शहर में डेंगू के लारवे की चेकिंग के काम में तेजी लाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि डोर-टू-डोर मुहिम को तेज किया जाए। पटियाला की राव नदी में लारवा मारने वाली दवाई डाली जाए और फॉगिंग करवाई जाए वहीं बड़े पार्कों में लगातार फॉगिंग करवाईं जाए। साथ ही पार्कों के फव्वारे बंद रखे जाएं। आसपास के तालाबों और एनचो के आसपास की झाड़ियों को काटा जाए। शहर में जगह-जगह जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं। इस मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर बलजिंदर सिंह ढिल्लों, सहायक कमिश्नर संदीप तिवारी, एससी संजय कंवर और मेडिकल अधिकारी डॉ. तमन्ना मौजूद थीं।