फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Surat will change the villages of Punjab, Smart Village campaign started

पंजाब के गांवों की बदलेगी सूरत, स्मार्ट विलेज कैंपेन की हुई शुरुआत

Fri, 19 Nov 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Surat will change the villages of Punjab, Smart Village campaign started
मोहाली। पंजाब के गांवों की सूरत सुधारने के लिए ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग की ओर से कई योजनाओं पर अमल किया जा रहा है। स्मार्ट विलेज कैंपेन के तहत राज्य के सभी गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए मनरेगा योजना के तहत काम करवाए जा रहे हैं। इन कामों में रास्तों का निर्माण, स्कूलों की आंगनबाड़ी की बिल्डिंग में बढ़ोतरी करना, वाटर हार्वेस्टिंग, प्लाटेंशन और पार्कों का निर्माण करवाना शामिल है।
विज्ञापन

वहीं, गांवों की संपर्क सड़कों के बर्मों की देखभाल के काम भी मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे हैं। जिससे न केवल लोगों को रोजगार मिलता है, बल्कि सड़कों की सुंदरता में भी निखार आ रहा है। यह बात ज्वाइंट डायरेक्टर ग्रामीण विकास विभाग अवतार सिंह भुल्लर ने कहीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कामों का दौरा किया। गांवों की सड़कों के बर्मों के प्रबंधन के कामों का जायजा लेते हुए उनके साथ बीडीपीओ हितेन कपिला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर टेक्निकल असिस्टेंट दिनेश कुमार, मनजिंदर कौर एपीओ मनरेगा और अमरिंदर सिंह जीआरएस शामिल है। गांव बैरोंपुर, भागोमाजरा और मौजपुर में चल रहे विकास कार्यों पर संतुष्टि जताई। उन्होंने काम की गुणवत्ता पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed