{"_id":"5f29c7768ebc3e3ce407ae44","slug":"sunny-enclave-owner-famous-colonizer-bajwa-arrested-mohali-news-pkl3836640107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नी एनक्लेव का मालिक नामी कॉलोनाइजर बाजवा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नी एनक्लेव का मालिक नामी कॉलोनाइजर बाजवा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। सन्नी एनक्लेव के मालिक कॉलोनाइजर जरनैल सिंह बाजवा को उसके दफ्तर से खरड़ सदर थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर आरोप है कि कई लोगों से भारी भरकम रकम लेने के बाद उन्हें जमीन या संपत्ति के कब्जे नहीं दिए।
आरोपी बाजवा को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए सदर थाने के हेड मुंशी एएसआई कुलंविंदर सिंह ने बताया कि लोगों के पैसे न लौटाने के चलते उपभोक्ता फोरम ने जरनैल सिंह बाजवा को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके साथ ही सदर थाने की पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। वहीं, बाजवा के वकील दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाजवा के खिलाफ चंडीगढ़ स्थित उपभोक्ता फोरम सेक्टर-37 में केस चल रहे हैं। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने लोगों से पैसे लेकर उन्हें प्रॉपर्टी का कब्जा नहीं दिया था बाजवा कुछ लोगों के पैसे वापस भी कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते रियल एस्टेट का कारोबार ठप हो गया। जिस कारण लोगों को पैसे लौटाने में देरी हो गई। उपभोक्ता फोरम ने आदेश दिए हैं कि 10 लाख से नीचे वाले केसों का भुगतान जरनैल सिंह बाजवा तुरंत करें। बाजवा को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बाजवा की गिरफ्तारी सुनकर सन्नी एनक्लेव के प्रॉपर्टी डीलर और कई कॉलोनाइजर थाने के बाहर जुट गए थे। लोगों की भीड़ जमा होते देख, पुलिस थाने का मुख्य गेट बंद कर किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। देर रात जरनैल सिंह बाजवा से मिलने के लिए थाने के बाहर काफी संख्या में लोग पहुंचते रहे।