फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Successful operation of chest cancer at Civil Hospital, Derabassi

डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में छाती के कैंसर का सफल ऑपरेशन

Sun, 14 Mar 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Successful operation of chest cancer at Civil Hospital, Derabassi
डेराबस्सी। सब डिवीजन के सरकारी अस्पताल में पहली बार छाती के कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया। सीएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि डेराबस्सी निवासी 60 वर्षीय महिला की छाती में दायी और कैंसर की रसोली थी। जांच में सामने आया कि उसका कैंसर दूसरे पड़ाव में पहुंच गया था और करीब दस दिन पहले ही यह मरीज सिविल अस्पताल में दाखिल हुई थी। डॉ. करनबीर सिंह सहित तीन विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने इस मरीज का इलाज शुरू किया था। मरीज की सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद तय किया गया कि मरीज का ऑपरेशन करना जरूरी है। इसके बाद मरीज का ऑपरेशन शुरू किया गया जो कि चार घंटे तक चला। इस ऑपरेशन के दौरान सर्जरी करके मरीज की छाती से कैंसर से बनी रसोली सफलतापूर्वक निकाल ली गई।
विज्ञापन

इस संबंधी एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि इससे पहले इस तरह के ऑपरेशन करवाने के लिए मरीजों को चंडीगढ़ के बड़े अस्पतालों में पीजीआई या जीएमसीएच सेक्टर-32 अस्पताल में जाना पड़ता था। इससे स्थानीय मरीजों को वहां पर रहने-खाने का खर्चा अधिक पड़ जाता है और वहां आने-जाने की परेशानी भी झेलनी पड़ती है। उन्होंने इस सफल ऑपरेशन के लिए डाक्टरों की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

यह ऑपरेशन करने वाले डॉ. करनबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सेहत सेवाओं को लोगों के लिए बेहतरीन बनाने के लिए सब डिवीजन सिविल अस्पतालों को अपग्रेड कर रही है। जिससे आम लोगों सेहत सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत मरीजों का जहां मुफ्त इलाज किया जाता है, वहीं मरीजों के ऑपरेशन भी बहुत कम खर्च में किए जा रहे हैं। इस साल फरवरी से अब तक कुल 89 बड़ी सर्जरी डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में सफलतापूर्वक की गई हैं। पिछले महीने नौ लाख रुपये से ज्यादा की सेहत सेवाओं लोगों मुफ्त दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed