{"_id":"66c1f00fc553da4b060fef0b","slug":"sub-inspectors-constables-and-constables-will-come-on-deputation-to-the-corporation-mohali-news-c-71-1-mli1005-118277-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: निगम में प्रतिनियुक्त पर आएंगे सब-इंस्पेक्टर, हवलदार और सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: निगम में प्रतिनियुक्त पर आएंगे सब-इंस्पेक्टर, हवलदार और सिपाही
विज्ञापन
निगम के मार्केटिंग, प्रॉपर्टी टैक्स व अन्य विभागों में है परेशानी
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी जरूरी : मेयर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नगर निगम निगम कार्यालय में सब इंस्पेक्टर, हवलदार और सिपाही के पद सृजन को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। गौरतलब है कि अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम के कर्मचारियों को दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों, पालतू जानवरों को शहर में छोड़ने वालों से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार कर्मचारियों पर हमले भी हो चुके हैं, जिसके चलते निगम को पुलिस की मदद की जरूरत पड़ती है।
जानकारी के मुताबिक निगम के उच्च अधिकारियों के निर्देशों में कहा गया है कि निगम को अवैध कब्जे हटाने, अवैध निर्माण हटाने, प्रॉपर्टी टैक्स के डिफाल्टर की प्रॉपर्टी सील करने, अवैध विज्ञापनों को हटाने, तहबाजारी शाखा की कार्रवाइयों और अन्य कार्रवाइयों के दौरान लड़ाई-झगड़ा होने, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका रहती है।
जानकारी के अनुसार, 2012 में बनी नगर निगम जैसे फगवाड़ा, पठानकोट, मोगा और मोहाली में ग्रुप-ए, बी, सी और डी के विभिन्न पदों का सृजन किया गया था। इसके बाद पंजाब स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अबोहर, कपूरथला और बटाला में ग्रुप-ए, बी, सी और डी के विभिन्न पद सृजित किए। इन पदों में एक पद सब-इंस्पेक्टर, आठ पद सिपाही तथा एक पद हवलदार का सृजन करते हुए इन पदों को पुलिस विभाग पंजाब से प्रतिनियुक्ति पर लेने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
सरकार द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम में ग्रुप-ए, बी, सी और डी के विभिन्न पदों को सृजित करते समय पुलिस विभाग जैसे सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और हवलदार सी के पद सृजित नहीं किए गए, जिस कारण विभिन्न शाखाओं को संपत्ति कर/भवन/तहबाजारी शाखाओं का कार्य सुचारू रूप से चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए नगर निगम अबोहर, कपूरथला और बटाला और सरकार के आदेश 2020 की तर्ज पर नगर निगम एसएएस नगर में सब-इंस्पेक्टर का एक पद, कांस्टेबल के आठ पद और होल्डर का एक पद हैं। अब यह 10 पद सृजित करने के आदेश दिए गए हैं।
नगर निगम की ओर से इन पदों को पुलिस विभाग पंजाब से प्रतिनियुक्ति पर लेने और प्रतिनियुक्ति के जरिये इन पदों को भरने पर होने वाले खर्च की मंजूरी लेने की तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में निगम कमिश्नर नवजोत कौर ने मंजूरी दे दी है, लेकिन इस पर असली मुहर मेयर अमरजीत सिंह जीती की मंजूरी से नगर निगम की हाउस मीटिंग में पास होने के बाद ही लग सकेगी।
इस मामले में जब मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मोहाली का काफी विस्तार हो गया है। इसका क्षेत्रफल बढ़ने के साथ समस्याएं भी बढ़ी हैं। जिनके समाधान के लिए निगम के कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार कठिनाइयां आती हैं और इसके लिए पुलिस कर्मियों से मिलना कभी-कभी बहुत आवश्यक होता है। इस आधार पर नगर निगम मोहाली ने पुलिस विभाग से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर, एक हवलदार और आठ सिपाहियों को तैनात करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर आगामी निगम बैठक में चर्चा की जाएगी।