फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sub Inspector Ram Darshan will be honored with Police Medal

मोहाली में 4 बार अफीम तस्करों पकड़वाया अब सब इंस्पेक्टर राम दर्शन होंगे राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित

Mon, 15 Aug 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Ram Darshan will be honored with Police Medal
मोहाली। ओएसआई ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर राम दर्शन ने शहर में उत्तर प्रदेश से बसों में तस्करी कर लाई जा रही अफीम की साढ़े 12 किलो खेप बरामद कर चार बार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्हें सराहनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अपने 32 वर्षीय सेवाकाल के दौरान राम दर्शन मोहाली पुलिस के अलग-अलग थानों के अलावा साइबर सेल में इंचार्ज रह चुके हैं। हाल ही में पीसीआर में इंचार्ज रहते हुए उन्होंने शहर में मादक पदार्थों की चार बार सप्लाई होने से रोकी। इसके अलावा उन्होंने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से पर्दा उठाते हुए 12 से 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद कर आरोपियों को जेल पहुंचाया।
विज्ञापन

इन मामलों में शर्मा ने ऐसे दिखाई मुस्तैदी
फिल्लौर में चल रहे प्रशिक्षण पर गए राम दर्शन ने संपर्क करने पर बताया कि वह मोहाली में एसएचओ रह चुके हैं। वह इलाके के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं और इस मुस्तैदी का फायदा उन्हें तस्करों तक पहुंचने में काम आया। उन्हें सूचना मिली कि कुछ तस्कर सुबह चार बजे वाली बस में अफीम की तस्करी कर मोहाली पहुंच रहे हैं। इस पर टीम के साथ नाका लगा बस रुकवाई तो उसमें सवार आरोपियों से चार किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी से खुलासा होने पर अगले दिन दूसरी बस में सवार आरोपी से तीन किलो अफीम बरामद की। इसके बाद आरोपियों ने अपना रूट बदल लिया और अंबाला में उतरने लगे। राम दर्शन ने बताया कि पुलिस ने बसों की मोहाली में एंट्री बंद कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक और तस्कर को काबू करते हुए चार किलो अफीम की खेप पकड़ी। इसके बाद बसों में छानबीन के चलते तस्कर से डेढ़ किलो अफीम और बरामद की। इस तरह साढ़े 12 किलो अफीम मोहाली में सप्लाई होने से पहले ही तस्करों को दबोच कर बरामद की। इन चारों मामलों की अलग अलग एफआईआर सोहाना थाना में रजिस्टर्ड हैं। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां उनकी प्रेरणा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed