फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sub Inspector injured after being hit by a car at a checkpoint, case registered

Mohali News: नाके पर सब इंस्पेक्टर को कार से टक्कर मारकर किया घायल, केस दर्ज

Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector injured after being hit by a car at a checkpoint, case registered
मोहाली/खरड़। खरड़ में नाकाबंदी के दौरान चेकिंग कर रहे सब इंस्पेक्टर पर एक कार चालक ने गाड़ी चढ़ाने चाही। इससे सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह घायल हुए हैं। कार चालक सब इंस्पेक्टर को घायल करने बाद कार समेत फरार हो गया। अजीत सिंह को खरड़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। सदर खरड़ थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी के दिशानिर्देशों पर उन्होंने सदर खरड़ की सीमा पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक कार चालक रोपड़ साइड से आया तो उसे रुकने का ईशारा किया। लेकिन उसने कार भगा ली और उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इससे उनको टक्कर लग गई और वह नीचे गिर गए। कार का नंबर नोट कर लिया गया है। जल्द ही दोषी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी मटौर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के एक टैक्सी चालक को फेज-3बी2 मार्केट में पुलिसकर्मियों को पीटने और भागने की कोशिश में कई वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान 30 साल के करमजीत सिंह, निवासी अमलोह, फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed