फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Students add a vibrant touch to the annual function at Manav Mangal High School

Mohali News: मानव मंगल हाई स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने बिखेरे रंग

Thu, 29 Oct 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students add a vibrant touch to the annual function at Manav Mangal High School
नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का दिया संदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। सेक्टर-21 स्थित मानव मंगल हाई स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘एक्लैट-26’ सेक्टर-64 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए जीवन मूल्यों, स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया गया। समारोह की शुरुआत ‘दुआ… मेरे रब’ प्रार्थना से हुई। इसके बाद ‘रॉक एंड रोल’ प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मां के प्यार को समर्पित ‘द इटरनल बॉन्ड- मां’ ने भावुक माहौल बनाया, जबकि ‘द फिटनेस शो’ के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। ‘स्टेजेज ऑफ लाइफ’ में जीवन के विभिन्न पड़ावों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने योग और ध्यान के महत्व को भी प्रस्तुत किया। पंजाबी संस्कृति पर आधारित ‘जश्न-ए-भांगड़ा’ ने समारोह में उत्साह भर दिया। ‘चॉक, डस्टर और जिंदगी’ के माध्यम से शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को दर्शाया गया। वहीं, ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ प्रस्तुति में देश की सांस्कृतिक विविधता, एकता और देशभक्ति की भावना को उजागर किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed