{"_id":"579a66714f1c1b6b6e21e477","slug":"strike-sweepers-strike-mohali-sweepers-strike-mohali-nagar-nigam-mohali-dc-daljit-singh-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सफाई मुलाजिमों की हड़ताल खत्म, डीसी ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में सफाई मुलाजिमों की हड़ताल खत्म, डीसी ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 29 Jul 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में सफाई मुलाजिमों की हड़ताल वीरवार को डीसी दलजीत सिंह मांगट व एसएसपी के दखल के बाद खत्म हो गई। उन्होंने सफाई मुलाजिम यूनियन को विश्वास दिलाया कि तीन अगस्त को उनकी मीटिंग विभाग के मंत्री अनिल जोशी से करवाई जाएगी। इसके बाद मुलाजिमों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। साथ ही दोपहर बाद सफाई व्यवस्था शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, सफाई मुलाजिम तीन दिन से हड़ताल पर थे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। वही, मार्केटों की पार्किंगों की हालत भी काफी खराब हो गई थी। वीरवार सुबह बारिश ने स्थिति और खराब कर दी। बारिश के बाद कूड़े से बदबू उठ रही थी। वहीं, लोगों को आने जाने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद स्थिति खराब होता देख अधिकारियों ने यूनियन के नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया था। इसके बाद मीटिंग की चर्चा हुई।
यह हैं मुुख्य मांगे
सफाई सेवकों के 328 पदों को भरना
शेष मुलाजिमों को डीसी रेट पर रखकर काम लिया जाए
पे-कमीशन को तुरंत लागू करना
ठेकेदारों को विभाग से बाहर निकालना
सफाई सेवकों का दस लाख का बीमा करना
लोगों ने ली राहत की सांस
सफाई मुलाजिमों की हड़ताल खत्म होने पर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। फेज-5 के नामी दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर पार्किंग में कूड़े का ढेर लग गया था। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
यह हैं मुुख्य मांगे
सफाई सेवकों के 328 पदों को भरना
शेष मुलाजिमों को डीसी रेट पर रखकर काम लिया जाए
पे-कमीशन को तुरंत लागू करना
ठेकेदारों को विभाग से बाहर निकालना
सफाई सेवकों का दस लाख का बीमा करना
लोगों ने ली राहत की सांस
सफाई मुलाजिमों की हड़ताल खत्म होने पर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। फेज-5 के नामी दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर पार्किंग में कूड़े का ढेर लग गया था। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन