फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   strike of contract workers in tehsils from today

तहसीलों में ठेका कर्मचारियों की हड़ताल आज से

Mon, 11 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
strike of contract workers in tehsils from today
मोहाली। वीआईपी जिले की तहसील/सब-तहसीलों में सोमवार से कोई सरकारी काम नहीं होगा, क्योंकि ठेका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि राजस्व विभाग में पिछले लंबे समय से ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को हर बार नजरअंदाज करके मामले को आगे के लिए टाल दिया जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले की तहसील/सब-तहसील के दफ्तरों में भारी संख्या में लोगों की ओर से जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकारी दस्तावेज बनवाने का काम होता है। दूसरी ओर, कलम छोड़ हड़ताल के चलते कर्मचारी दफ्तर तो जरूर आएंगे, लेकिन कलम या कागज से जुड़ा कोई काम नहीं करेंगे। इससे सरकार के साथ-साथ प्रॉपर्टी कारोबारियों को भी करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed