फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strengthen local markets instead of relying on online shopping during the festive season.

Mohali News: त्योहारों पर ऑनलाइन की जगह स्थानीय बाजार को करें मजबूत

Thu, 29 Oct 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Strengthen local markets instead of relying on online shopping during the festive season.
नयागांव मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। त्योहारों की खुशियां तभी पूरी होंगी, जब इनकी रौनक स्थानीय बाजारों तक भी पहुंचेगी। दिवाली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर नयागांव मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोगों से ऑनलाइन शॉपिंग के बजाय स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने की अपील की है। उनका कहना है कि स्थानीय बाजारों को प्राथमिकता देकर उनसे खरीदारी कर लोग छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। त्योहार केवल खरीदारी का नहीं, बल्कि आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी हैं।

कोट
लोकल बाजारों में व्यापार बढ़ने से दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों की आजीविका को सहारा मिलता है और ग्राहक दुकानों पर वस्तुओं को देखकर, उनकी गुणवत्ता जांचकर अपनी पसंद के अनुसार वाजिब दामों में खरीदारी कर सकते हैं। - अशोक रहेजा, चेयरमैन, मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से बाजारों की चहल-पहल और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोकल दुकानदार भी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अपने स्थानीय लोगों को वाजिब दामों में कपड़ों, जूतों, इलेक्ट्रिक सामान, सजावटी वस्तुओं और घरेलू जरूरतों का सामान उपलब्ध करवाते हैं। - उमेश गुलयानी, प्रधान, मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा दुकानदारों ने कहा कि त्योहारों पर स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने से छोटे व्यापारियों की मेहनत को प्रोत्साहन मिलता है। वहीं, गिफ्ट और सजावटी सामान विक्रेताओं ने कहा कि स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार कई विकल्प मिल सकते हैं। - महावीर प्रसाद स्थानीय दुकानदार, नयागांव


प्रत्येक व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार स्थानीय बाजारों से खरीदारी करे, तो इसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों पर स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देकर अपने शहर की आर्थिक मजबूती में योगदान दें। -देस राज बंसल, पूर्व अध्यक्ष, मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed