फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Street vendor robbed, two arrested

Mohali News: रेहड़ी चालक को लूटा, दो गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Street vendor robbed, two arrested
शोर मचाया तो लोगों ने आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को पीसीआर के हवाले किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-79 में एक रेहड़ी चालक से लूटपाट करने के दो आरोपियों को सोहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह और अजय के रूप में की गई है। दोनों आरोपी गांव मौली के रहने वाले हैं।

थाना सोहाना के प्रभारी ने बताया कि मोहन चौधरी नाम का व्यक्ति सेक्टर 79 में रेहड़ी लगाता है। गत रात इसके पास दो व्यक्ति आए और सेक्टर 82 का रास्ता पूछने लगे। इसके बाद दोनों ने उस पर चाकू तान दिया। दोनों ने उसके पास रखे करीब 11 हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन लिया। रेहड़ी वाले ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मोहन चौधरी पर हमला कर दिया और फरार हो गए। इस दौरान रेहड़ी वाले ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पीसीआर को बुला लिया। दोनों आरोपियों को पीसीआर के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद सोहाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed