फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stray dog beaten with stick, death

आवारा कुत्ते को डंडे से पीटा, मौत

Fri, 22 Oct 2021 03:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
Stray dog beaten with stick, death
मोहाली। गांव रायपुर में एक लावारिस कुत्ते को डंडे से पीटकर मारने का मामला सामने आया है। इस संबंधी वीडियो वायरल होने पर बेजुबान जानवरों की मदद करने वाली संस्था प्रोटेशक्शन एंड केयर फॉर एनिमल्स की शिकायत पर बलौंगी थाने में प्रिंस और हन्नी नाम के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, बलौंगी थाने की पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी प्रोटेशक्शन एंड केयर फॉर एनिमल्स संस्था की प्रमुख रेशमजीत कौर ने बताया कि यह घटना गांव रायपुर में 13 सितंबर की है। इस संबंधी सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक छोटे से कुत्ते को गली में दो लोग मारते दिख रहे हैं। वहीं, इस दौरान कुत्ते के सिर पर डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो उनके वालंटियर ने वीडियो की सच्चाई का पता करने के लिए गांव का दौरा किया। करीब तीन दिन वे इलाके में घूमे। इसके बाद इलाके के लोगों से पूछताछ की तो साफ हो गया कि कुत्ते को मार गया। इसके बाद उन्होंने बलौंगी थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते इस संबंधी केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंधी मामले के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया की उनकी तरफ से इस संबंधी मामला दर्ज कर लिया है। कुत्ते ने प्रिंस की बहन को काट लिया था, जिसके बाद वह उसे छुड़ाने गया था, जिसके बाद उसने कुत्ते को डंडा मारा जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंधी वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed