{"_id":"5d4f17218ebc3e6cff02e6dc","slug":"steal-electricity-mohali-news-pkl3471596120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने वाले मीटर रीडर से दादागिरी करने वाले एक्सईएन के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने वाले मीटर रीडर से दादागिरी करने वाले एक्सईएन के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। बिजली चोरी पकड़ने वाले मीटर रीडर के साथ दादागिरी करने वाले एक्सईएन के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। शनिवार को पटियाला से आई एन्फोर्समेंट टीम ने बिजली चोरी की वीडियो अपने कब्जे में लेने के साथ ही मीटर रीडर दपिंदर सिंह के बयान दर्ज किए। मीटर रीडर के अलावा एक जेई व सुपरवाइजर के बयान भी दर्ज किए गए। एक्सईएन के बयान सोमवार को दर्ज किए जाएंगे। अधिकारी द्वारा अपने ही विभाग के मुलाजिम को बिजली चोरी पकड़ने पर धमकाने और धक्कामुक्की कर फोन छीनने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद पावरकॉम के आला अधिकारियों को इस मामले की जांच एन्फोर्समेंट एजेंसी को सौंपनी पड़ी। इस मामले में पुलिस को भी दखल देना पड़ा था।
बता दें कि मीटर रीडर दपिंदर सिंह सेक्टर 71 की कोठी नंबर एचआईजी 157 में बिजली बिल बनाने के लिए गया था। जहां उसने देखा कि खंभे से कुंडी डाल कर बिजली चोरी की जा रही है और मीटर उतार दिया गया है। मीटर रीडर ने इस सबकी वीडियो बनाना शुरू की तो उसे खरड़ के एक्सईएन कुलदीप सिंह रंधावा का फोन आया। मीटर रीडर के मुताबिक एक्सईएन रंधावा ने उसे बिल बनाने और चुपचाप वहां से चले जाने के लिए कहा। मीटर रीडर के मना करने पर एक्सईएन रंधावा खुद सरकारी गाड़ी से वहां पहुंचे और मकान मालिक के साथ मिलकर मीटर रीडर से धक्कामुक्की कर उसका फोन छीन लिया। इसके बाद दपिंदर सिंह ने पुलिस को कॉल की और पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच छीना गया फोन उसे वापस दिलवाया। दपिंदर सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दे दी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पावरकॉम के आला अधिकारियों ने इसकी जांच एन्फोर्समेंट एजेंसी को सौंप दी।
सुपरवाइजर से डाटा डिलीट करने को लेकर हुई पूछताछ
शनिवार को पटियाला से एएसआई एचएस ढिल्लों की अगुवाई में आई एन्फोर्समेंट टीम में तीन लोग शामिल थे। उन्होंने पहले मीटर रीडर दपिंदर सिंह के बयान दर्ज करने के साथ बिजली चोरी का वीडियो व फोटो अपने कब्जे में लिए। इसके बाद मीटर रीडर को साथ लेकर टीम इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में पावरकॉम ऑफिस पहुंची। जहां जेई हैरी व सुपरवाइजर नरेश के बयान दर्ज किए गए। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर से डाटा डिलीट करने को लेकर भी पूछताछ की गई है। वहीं दपिंदर सिंह के मुताबिक उसे लगातार नौकरी से निकलवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी लिखित शिकायत उसने टीम को दे दी है।