फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   State government should focus on governance instead of politics: Tiwari

राजनीति के बजाय शासन पर ध्यान दे राज्य सरकार : तिवारी

Sat, 24 Sep 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
State government should focus on governance instead of politics: Tiwari
मोहाली। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को सिर्फ सियासत करने के बजाय शासन पर भी ध्यान देने की सलाह दी है। सांसद तिवारी मोहाली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव कुरारी, सेखनमाजरा व रायपुर कलां के दौरे के दौरान आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने तीनों गांवों के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का एलान भी किया। सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले आरोप लगाया कि उनके कुछ विधायकों को कथित तौर पर रिश्वत ऑफर की गई है। अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बहुमत साबित करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सरकार शासन को भूलकर मात्र सियासत पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वहीं दूसरी तरफ किसान, मजदूर और सरकारी कर्मचारी सड़कों पर हैं, क्योंकि चुनाव से पहले इनके साथ किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सरकार आए दिन अलग-अलग संस्थाओं से कर्ज ले रही है, जिसके चलते राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह हैं कि कांग्रेस सरकार के दौरान जिन गांवों को ग्रांट दी गई थी, उन्हें भी वापस लेकर विकास कार्यों में सरकार रुकावट बन रही है। इस मौके पर सुखविंदर कौर चेयरपर्सन जिला परिषद मोहाली, मोहन सिंह सदस्य जिला परिषद, सरपंच छज्जा सिंह, रणधीर सिंह सरपंच, दविंदर सिंह सरपंच, जसपाल सिंह सरपंच, मनजोत सिंह महासचिव पंजाब यूथ कांग्रेस, जसप्रीत सिंह गिल प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहाली, अमल स्लेच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed