फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SSP's instructions on violating rules to Hypnotic Disco sealed

हिप्नोटिक डिस्को को नियमों की उल्लंघना करने पर एसएसपी के निर्देशों के बाद किया सील

Fri, 13 Nov 2020 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
SSP's instructions on violating rules to Hypnotic Disco sealed
जीरकपुर। ढकोली थाने के अधीन पड़ते जीरकपुर-पंचकूला रोड पर स्थित हिप्नोटिक डिस्को को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सील कर दिया गया है। यहां सोमवार को तय समय से हुई पार्टी के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया था, इसके बाद प्रशासन और एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह के आदेश पर डिस्को को सील किया गया है। हिप्नोटिक डिस्को के मैनेजर दविंदर सिंह को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल सोमवार को हिप्नोटिक डिस्को में एक पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान तय समय पर डिस्को को बंद नहीं किया गया था और नियमों की खूब उल्लंघना की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि हिप्नोटिक डिस्को में देर रात एक बजे तक पार्टी चल रही है। इस पर ढकोली थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारा और मौके पर पहुंचकर हिप्नोटिक डिस्को के मैनेजर दविंदर सिंह के खिलाफ नियमों की उल्लंघना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। यह कार्रवाई एसएसपी मोहाली के आदेश पर की गई। पहले बताया गया था कि पार्टी में शामिल लोगों की संख्या तय मानकों के हिसाब से पूरी है। लेकिन जब बाद में डिस्को में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो सामने आया कि पार्टी में करीब सौ लोग शामिल थे। इस पार्टी में न तो सामाजिक दूरी का पालन किया गया था और न ही सैनिटाइजेशन की गई थी। सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद मैनेजर दविंदर सिंह के खिलाफ पहले दर्ज मामले में धारा- 269 और 270 जोड़ दी गई थी। मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन

जब यह मामला एसएसपी सतिंदर सिंह के ध्यान में लाया गया तो उन्होेंने तुरंत हिप्नोटिक डिस्को को सील करने का आदेश दे दिया था। इसके बाद वीरवार की शाम को एसएचओ ढकोली नरपिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर हिप्नोटिक डिस्को को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed