फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six-foot-long python was hiding under the bed; secret revealed while retrieving a fallen toy

Mohali News: बेड के नीचे छिपा था छह फीट लंबा अजगर, गिरे खिलौना निकालते पर खुला राज

Mon, 12 Oct 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Six-foot-long python was hiding under the bed; secret revealed while retrieving a fallen toy
दो साल का बच्चा बेड पर खेल रहा था, परिवार में मची अफरातफरी; स्नेक कैचर ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लालड़ू। नगर काउंसिल के वार्ड नंबर-13 में गोयल धर्मशाला के निकट एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब डबल बेड के नीचे करीब छह फीट लंबा अजगर छिपा मिला। उस समय परिवार का दो वर्षीय बच्चा बेड पर खेल रहा था। गनीमत रही कि समय रहते अजगर का पता चल गया और कोई अनहोनी नहीं हुई। सुशील गुप्ता ने बताया कि बच्चे का खिलौना बेड के नीचे गिर गया था। उसे निकालने के लिए जब बेड को हिलाया गया तो दीवार के साथ कुंडली मारकर बैठे अजगर पर नजर पड़ी। अजगर को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सुशील गुप्ता के अनुसार, परिवार ने पहले चिड़ियाघर से संपर्क किया, लेकिन वहां से कोई समाधान नहीं मिला। इसके बाद ऑनलाइन जानकारी जुटाकर नजदीकी गांव चिल्ला मनोनी से स्नेक कैचर गुरमीत सिंह को बुलाया गया। गुरमीत सिंह ने दस्तानों, लोहे की हुक और डंडे की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके लिए उन्हें 1200 रुपये मेहनताना दिया गया। सुशील गुप्ता ने बताया कि घर और दुकान के पास एक नाला है। आशंका है कि अजगर एक-दो दिन पहले इसी रास्ते से घर में घुसा होगा। स्नेक कैचर गुरमीत सिंह ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed