फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Singer Elly Mangat and his friend got bail

मोहालीः सिंगर एली मांगट व उसके साथी को मिली जमानत, रिमांड में पुलिस ने पीटा, हाईकोर्ट जाएंगे

Thu, 19 Sep 2019 02:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Singer Elly Mangat and his friend got bail
एली मांगट - फोटो : अमर उजाला
सिंगर एली मांगट को आखिर बुधवार को जेल की सलाखों से छुटकारा मिल गया। मोहाली जिला अदालत में करीब डेढ़ घंटे तक चली बहस के बाद एली मांगट और उसके साथी हरदीप को जमानत दे दी गई। वहीं, एली मांगट के वकीलों ने कहा कि भले ही पुुलिस के मेडिकल में उसे फिट बताया गया है लेकिन उनकी तरफ से दी गई एप्लीकेशन पर जो डॉक्टरों का पैनल गठित किया था।
विज्ञापन


उसकी रिपोर्ट में एली के शरीर पर छह- सात जख्म पाए गए हैं। साथ ही उनके कान में भी चोट पाई गई है। वह वीरवार को इस मामले में डीजीपी पंजाब से मिलेंगे। साथ ही एली मांगट की कस्टडी में मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों पर पर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर हाई कोर्ट लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई के दौरान एली के वकीलों व सरकारी वकील में करीब डेढ़ घंटे तक बहस चली। सरकारी वकील की दलील थी कि एली मांगट पर 295-ए के तहत केस दर्ज है। यह एक जघन्य अपराध है। वहीं मामले की जांच प्राथमिक चरण में चल रही है। वहीं ऐसे में यदि सिंगर अदालत से बाहर आता है तो वह जांच को प्रभावित कर सकता है क्योंकि उसके काफी फैन हैं। इससे कानून व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। वहीं एली के वकीलों ने सरकारी दलीलों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एली के वकील ने कहा कि एली और उसका दोस्त हरमन साधारण युवक है। अभी तक किसी भी थाने में उनके खिलाफ केस तो दूर किसी भी तरह की कोई शिकायत भी दर्ज नहीं है। दोनों काफी पढ़े-लिखे हैं। रही बात 295-ए के तहत मामला दर्ज होने की तो उसके वीडियो की अभी तक फोरेंसिक जांच होनी शेष है। वहीं उसके साथी का इससे कोई लेना देना नही है। ऐसे में उसे जमानत दी जानी चाहिए। अदालत ने सारे तर्कों को सुनने के बाद जमानत दे दी।

अब एली का करवाएंगे डॉक्टरी इलाज
एली के वकीलों ने बताया कि वह जल्दी ही जेल से बाहर आएगा। मेडिकल रिपोर्ट में जहां पर उसके शरीर में चोट के निशान आए हैं। इसके अलावा उसके कान में भी दर्द है। जल्दी ही एली का मेडिकल करवाया जाएगा ताकि उसे उचित इलाज मिल पाए। वहीं, उन्होंने कहा कि इस मामले में एक बड़े अफसर, दो आफिशियल व एक इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के लिए मांग करेंगे।

यह था मामला
पंजाबी गायक रम्मी रंधावा व एली मांगट के बीच सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। उसी विवाद के चलते दोनों ने 11 सितंबर को आमने-सामने होकर खूनी संघर्ष करने का समय तय किया था। एली मांगट ने कनाडा से लाइव होकर रंधावा को ललकार कर कहा था कि वह कनाडा से चल पड़ा है और सीधा उसके घर पहुंचेगा। मोहाली पुलिस को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो पुलिस ने 10 सितंबर को ही गायक रंमी रंधावा को सेक्टर 88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट़्स स्थित रिहायश से गिरफ्तार कर लिया था।


वहीं पुलिस स्टेशन सोहाना में गायक रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी रंधावा, प्रिंस रंधावा तथा व मांगट के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 504, 506 तथा आईटी एक्ट की धारा-67 के तहत केस दर्ज करके रम्मी रंधावा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इसी केस में कनाडा से मोहाली पहुंचे एली मांगट व उसके साथी बड्डा ग्रेवाल हरमन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed