फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Showrooms were being built without leaving parking, work got stopped after complaint

बिना पार्किंग छोड़े बन रहे थे शोरूम, शिकायत के बाद बंद करवाया काम

Thu, 26 May 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Showrooms were being built without leaving parking, work got stopped after complaint
जीरकपुर। सिग्मा चौक पर जाने वाले रोड पर स्थित शिवा एनक्लेव के सामने बन रहे शोरूम का काम काउंसिल ने रुकवा दिया। ये शोरूम बिना पार्किंग छोड़े बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

लोहगढ़ के समाजसेवी अवतार सिंह ने शिकायत में बताया कि यहां केवल एक शोरूम का नक्शा पास है जबकि यहां अधिकारियों से मिलीभगत कर नौ शोरूम बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं पार्किंग भी नहीं छोड़ी जा रही है। इन शोरूम के बनने के बाद यहां आए लोग सड़क पर वाहन खड़ा करते जिससे जाम की स्थिति बनती। इन शोरूम की दो दिन से कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्हें मीडिया का सहारा लेना पड़ा। अवतार सिंह ने यह भी कहा कि यदि नक्शे पास हैं तो पार्किंग छोड़कर नक्शे के मुताबिक शोरूम बनाए जाएं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
हमें शोरूम बनाने के दौरान नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। जब चेक किया तो देखा कि नौ नक्शे पास हैं। जब इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि वहां पार्किंग नहीं छोड़ी गई है जिस पर काम बंद करवा दिया गया है और उन्हें आदेश दिए गए हैं कि नक्शे के मुताबिक ही काम किया जाए। -मुकेश राय, एमई, नगर काउंसिल जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed