फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shortage of health facilities in nayagaon

बदहाली : नयागांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, किराए की इमारत में चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 25 Apr 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Shortage of health facilities in nayagaon
स्वास्थ्य केंद्र की खस्ता हालत। - फोटो : MOHALI
नयागांव। भले ही नयागांव मुख्यमंत्री आवास के पड़ोस में बसा है, लेकिन सेहत सुविधाओं का यहां काफी अभाव है। क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किराए की इमारत में चल रहा है। इस केंद्र पर करीब एक लाख लोग निर्भर हैं।
विज्ञापन

नयागांव में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के चलते लोगों को चंडीगढ़ या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इसके अलावा एक स्वास्थ्य केंद्र करोरा में है, जहां भी सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
निजी अस्पतालों का ले रहे सहारा
शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता है। दवाई लेने या जांच करवाने के लिए लोगों को चंडीगढ़ या महंगे निजी अस्पतालों की ओेर रुख करना पड़ता है। -देशराज बंसल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हो रहे लोग
नयागांव मुख्यमंत्री आवास के सबसे नजदीक का इलाका है। इसके बावजूद सरकार शहरवासियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण लोग परेशान हैं। -गुरदीप सिंह, निवासी नयागांव
सही सुविधाएं दे सरकार
सरकार को लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिएं। चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में कई बार बाहर के मरीजों को लेने से मना कर दिया जाता है, जबकि मोहाली यहां से दूर पड़ता है। -गणेश शर्मा, निवासी नयागांव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग के तहत नहीं आता है। यह जिला परिषद के अधीन है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। - डॉ. आदर्श कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मोहाली अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed