{"_id":"674634979282d8851b0eb0fb","slug":"shopkeeper-and-younger-brother-attacked-and-vandalized-mohali-news-c-71-1-spkl1049-122389-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हमला कर दुकानदार व छोटे भाई से मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हमला कर दुकानदार व छोटे भाई से मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। साधु नगर में पांच युवकों ने एक दुकान पर धावा बोलकर दुकानदार और उसके छोटे भाई की जमकर पिटाई की। हमले में दुकानदार और उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।
साधु नगर स्थित चांद करियाना स्टोर के मालिक चांद ने बताया कि वह रोज की तरह कल देर शाम साढ़े आठ बजे अपने छोटे भाई के साथ अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान चार-पांच युवक आए, जिन्होंने दुकान पर हमला बोल दिया और उसके छोटे भाई को पीटना शुरू कर दिया। जब उसने अपने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस बीच हमलावरों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की, जिनमें उनका काफी नुकसान हो गया। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। चांद ने कहा कि वह आरोपियों को नहीं जानता लेकिन छोटा भाई उनकाे पहचानता है। जिसकी आरोपियों के साथ कुछ दिन पहले मामूली बहस हो गई थी। इस रंजिश के चलते ही उन्होंने दुकान पर हमला किया। चांद ने बताया कि हमलावार अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे, जिन्होंने उसके सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है व उसके टांके लगे हैं। जबकि उसके भाई को भी चोट आई है। उनको पड़ोसियों ने जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। संपर्क करने पर थाना प्रभारी मनदीप सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर जख्मी भाइयों के बयान लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।