फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shock to AAP... Five councillors of Zirakpur Municipal Council join BJP

Mohali News: आप को झटका... जीरकपुर नगर परिषद के पांच पार्षद भाजपा में शामिल

Mon, 21 Apr 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Shock to AAP... Five councillors of Zirakpur Municipal Council join BJP
सीएम नायब सिंह सैनी पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाते हुए। संवाद 
जीरकपुर। आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पांच पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। जीरकपुर में आप के पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने यह समारोह आयोजित किया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी पांच पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाया। इसमें हरजीत सिंह मिंटा, नेहा शर्मा, उषा राणा, रजनी शर्मा और सुनीता जैन शामिल हैं।
विज्ञापन


वैसे, यह चर्चा जीरकपुर में पिछले समय से चल रही थी कि शहर के कई पार्षद भारतीय जनता पार्टी में जा रहे हैं। इस चर्चा पर उस समय विराम लग गया, जब तीन वर्षों में तीन पार्टियां बदलने के बाद शहर के पांच पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। पांच पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आयोजित समारोह में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने कहा कि चार वर्ष से नगर परिषद जीरकपुर में लोगों का कोई भी काम नहीं हो रहा था, शहर के विकास कार्य ठप पड़े थे। लोग विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे थे। इस वजह से उन्होंने यह फैसला लिया और भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर से गहरा नाता, पंजाब के लोग भी आ सकते हैं मेरे पास
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा में शामिल होने वाले पांचों पार्षदों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जीरकपुर से उनका गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों के लिए 24 घंटे हाजिर रहता हूं, लेकिन पंजाब के लोग भी मेरे पास आकर मुझसे अपना काम करवा सकते हैं।


सीएम का दावा-पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस-जिस राज्य में भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास की रफ्तार बहुत तेज है। आने वाले समय में अगर पंजाब के लोगों ने भी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाई तो यहां भी पूरा राज्य तरक्की के रास्ते पर चलने लगेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी कहा है कि आप किसानों से मिलें और उनकी सारी फसलें एमएसपी पर खरीदनी शुरू करें, क्योंकि हरियाणा ने सारी फसलों को एमएसपी पर खरीदना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अगर किसान की फसल खराब हो जाती है, तो उसकी भरपाई भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed