{"_id":"5f0a1dd48ebc3e63bd170866","slug":"shamshanghat-arrived-to-cremate-daughter-pandit-stopped-seeing-mark-on-her-neck-mohali-news-pkl3810314109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का संस्कार करने पहुंचे शमशानघाट, गले पर निशान देख पंडित ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का संस्कार करने पहुंचे शमशानघाट, गले पर निशान देख पंडित ने रुकवाया
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-57 स्थित शमशानघाट में शनिवार शाम उस समय माहौल गंभीर हो गया, जब एक परिवार अपनी 20 वर्षीय बेटी का संस्कार करने के लिए पहुंचा था, लेकिन लड़की के गले पर निशान देखकर पंडित ने संस्कार करने से मना कर दिया।
इसके बाद पंडित ने मौके पर पुलिस को बुला लिया और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान 20 वर्षीय वंदना के रूप में हुई है और रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
इस मामले के जांच अधिकारी एसआई अमनदीप सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार के मुताबिक उनकी बेटी ने घर पर ही कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। जब उन्होंने बेटी को मृत हालत में देखा तो वह काफी डर गए थे। इसके बाद वह बेटी का संस्कार करने के लिए शमशानघाट चले गए। लेकिन जैसे ही शमशानघाट के पंडित ने शव देखा तो उन्हें लड़की के गले पर निशान दिखाई दिया। इस पर उन्हें संदेह हो गया और पंडित ने परिवार से पूछा कि लड़की की मौत कैसे हुई है। इस पर लड़की के परिजनों का जवाब था कि नॉर्मल मौत है। इस पर पंडित ने कहा कि इस मामले में डॉक्टरी जांच जरूरी है और इसकी जानकारी इलाके के पार्षद और पुलिस को दे दी। इसके बाद मौके पर मटौर और बलौंगी थाने की पुलिस पहुंच गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल-6 की मार्चरी में रखवा दिया है। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा और रिपोर्ट आने पर ही मौत कैसे हुई है इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
सिलाई का काम करती थी, नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़की 8वीं पास थी और वह इन दिनों सिलाई का काम करती थी। किसी तरह की परेशानी या दबाव उस पर नहीं था। परिवार का कहना है कि उसने सुसाइड क्यों किया है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
2013 में भी रोका था महिला का संस्कार, हुआ था ओवरडोज नशे से मौत और सेक्स रैकेट का खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 2013 में भी एक बार कुछ लोग एक महिला का संस्कार करने शमशानघाट घाट पहुंचे थे। पंडित को महिला का चेहरा देख संदेह हुआ था तो शव का पहले पोस्टमार्टम करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि नशे की ओवरडोज लेने से महिला की मौत हुई थी। यह भी पता चला था कि जो लोग महिला का संस्कार करवाने पहुंचे थे वह उसके परिजन नहीं बल्कि एक सेक्स रैकेट चलाने वाले लोग थे। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।