फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   seven people found corona infected in mohali

मोहाली में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 18 Oct 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
seven people found corona infected in mohali
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। रविवार को एक साथ सात लोग संक्रमण का शिकार हो गए। डीसी ईशा कालिया ने लोगों से अपील की है कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए सभी को कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने के साथ पहले की तरह ही सावधानियां बरतनी हैं। वहीं, जो नए संक्रमित मिले हैं वह उनका इलाज सेहत विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। जिले में अभी तक 68,782 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं और इनमें से 67,681 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जिले में अभी तक 1068 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जो नए संक्रमित मिले हैं उनमें मोहाली से 3, ढकोली से 3 और बूथगढ़ का एक केस शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed