{"_id":"60a7e31a8ebc3e7fed10a751","slug":"seven-lakhs-cheated-from-the-girl-by-pretending-to-install-air-hostess-accused-absconding-mohali-news-pkl4140780138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : एयर होस्टेस लगवाने का झांसा देकर युवती से ठगे सात लाख रुपये, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : एयर होस्टेस लगवाने का झांसा देकर युवती से ठगे सात लाख रुपये, आरोपी फरार
विज्ञापन
मोहाली। कोविड काल में एक युवती को एयर होस्टेस की नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवती साक्षी की शिकायत पर सेक्टर-70 स्थित एविएशन हब कंपनी के मालिक इरनेशपाल सिंह उर्फ इंदप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित युवती साक्षी ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग लेने के लिए उक्त कंपनी के मालिक से संपर्क किया था। कंपनी के मालिक इरनेशपाल सिंह उर्फ इंदप्रीत सिंह ने उसे बताया था कि कई एयरलाइंस कंपनियां उसके संपर्क में हैं। एक साल की ट्रेनिंग के बाद वह उसे नामी एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस की नौकरी लगवा देगा।
इसके बाद कंपनी मालिक ने उससे 50 हजार रुपये ट्रेनिंग के लिए, 6.40 लाख रुपये सिंगापुर की एयरलाइंस कंपनी में नौकरी दिलवाने और 18 हजार रुपये वर्दी के लिए ले लिए थे। इस तरह उसने कंपनी मालिक को कुल 708000 रुपये दे दिए थे। कंपनी मालिक के कहने पर यह सात लाख आठ हजार रुपये की रकम युवती ने कंपनी के मालिक के कहने पर उसकी ओर से दिए गए बैंक खाते में जमा कर दिए थे। इसके बाद आरोपी ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया था। साक्षी के मुताबिक कोविड की वजह से मार्च, 2020 में उसकी ट्रेनिंग रुक गई। कंपनी के मालिक ने कहा कि अब सितंबर, 2020 में उसकी ट्रेनिंग शुरू होगी। जब वह सितंबर में कंपनी के दफ्तर गई तो वहां पर ताला लगा हुआ था। साथ ही कंपनी के मालिक का मोबाइल फोन नंबर भी बंद आ रहा था।
विज्ञापन
अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि इंद्रप्रीत सिंह आरोपी का फर्जी नाम था। पीड़िता ने फर्जी नाम वाले बैंक खाते में पैसे जमा करवाए थे। अब आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।