{"_id":"62421bb4d9a3840df1259baf","slug":"serving-leprosy-patients-for-35-years-got-padma-shri-award-mohali-news-pkl4459762131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोगियों की 35 साल से कर रहे सेवा, मिला पद्मश्री सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोगियों की 35 साल से कर रहे सेवा, मिला पद्मश्री सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। सामाजिक कार्यों व 35 साल से कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगे बुजुर्ग प्रेम सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया। खरड़ पहुंचने पर उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों की यादें साझा करते कहा कि इन लोगों की सेवा के लिए उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक समय तो अपना पुश्तैनी घर तक बेच दिया था।
प्रेम सिंह ने बताया कि वह एजी पंजाब विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा के कुष्ठ रोगियों की जरूरतें पूरी करते हैं। जिन कुष्ठ रोगियों के मकान कच्चे थे, उन्हें पक्के बनाकर दिए हैं। इसके लिए वह किसी भी सामाजिक संस्था से आर्थिक सहायता नहीं लेते हैं। एक बार उनके पास पैसे खत्म हो गए थे तो उन्होंने एक लाख रुपये कर्ज लेकर कुष्ठ रोगियों की सेवा की थी। उनकी इस सेवा के चलते उनके दोस्त भी दूर हो गए थे क्योंकि उनका मानना था कि वह लाइलाज बीमारी से पीड़ित कुष्ठ रोगियों की सेवा करते हैं। इसके बावूजद उन्होंने सारा काम जज्बे और निर्भरता से किया और अब भी कर रहे हैं।
खरड़ क्षेत्र के समूह पार्षदों, शिरोमणि अकाली दल के उपप्रधान राणा रणजीत सिंह गिल, पंजाब लोक कांग्रेस के जनरल सचिव अमरीक सिंह हैप्पी व ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के जनरल सचिव गुरनाम सिंह मुंडी खरड़ ने प्रेम सिंह को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
कुष्ठ रोगियों से नफरत नहीं, प्यार करो
बुजुर्ग प्रेम सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोगियों की सेवा करके उन्हें सुकून मिलता है। यह रोग अब लाइलाज नहीं रहा। इसका इलाज सरकारी अस्पतालों में किया जाता है। हमें ऐसे व्यक्तियों से नफरत नहीं बल्कि प्यार करना चाहिए। वह 10 हजार से अधिक कुष्ठ रोगियों की सेवा कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे। 2001 में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से स्टेट अवार्ड व 2002 में राष्ट्रपति अवार्ड मिला था।