फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Senior Deputy Mayor did favor in development

वर्षों से लंबित 1055 केसों का हुआ निपटारा

Mon, 15 Aug 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Senior Deputy Mayor did favor in development
खरड़/नयागांव। उपमंडल मजिस्ट्रेट की ओर से शनिवार को लोक अदालत लगाई गई। इसमें खरड़ माजरी एवं घड़ूआं से संबंधित वर्षों से लंबित 1055 मामलों का निपटारा किया गया। यह मामले वर्षों से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के पास लंबित थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सभी जगह लंबित मामलों को निपटाने के लिए लोक अदालत लगाई गई थी। इसमें उपमंडल मजिस्ट्रेट खरड़ रविंदर सिंह की ओर से भी लोक अदालत लगाई गई। इस लोक अदालत में मजिस्ट्रेट की ओर से तहसीलदार खरड़ के 500 मामले, नायब तहसीलदार खरड़ के 300 मामले, नायब तहसीलदार माजरी के कुल 230 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें इंतकाल के 203, फर्द संबंधी 14 मामले, लंबरदारी संबंधित एक, तक्सीम के तीन केस और इनकम प्रमाणपत्र के 9 मामलों का निपटारा हुआ। इसी तरह नायब तहसीलदार घड़ूआं के 17 मामलों का भी निपटारा हुआ। उपमंडल मजिस्ट्रेट खरड़ के खुद के मेंटेनेंस के दो मामले, अपील तकसीम के दो मामले और आपसी लड़ाई-झगड़े के चार मामलों को मिलाकर कुल आठ मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed