फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Senior Deputy Mayor did favor in development

विकास को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर के खिलाफ पक्षपात का आरोप

Mon, 15 Aug 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Senior Deputy Mayor did favor in development
मोहाली। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर के खिलाफ उनके वार्ड के ही निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। सेक्टर-71 के निवासियों ने सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल के खिलाफ विकास कार्यों को लेकर पक्षपात का आरोप लगया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सीनियर डिप्टी मेयर उनके साथ इसलिए पक्षपात कर रहे है क्योंकि वह आप विधायक कुलवंत सिंह के समर्थक हैं। सेक्टर-71 निवासियों का कहना है कि अगर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल ने सेक्टर के कुछ क्षेत्र में विकास कार्य जल्द मुकम्मल न करवाए तो उन्हें मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पडेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-71 निवासी सरवन कुमार, जोगिंदर सिंह, जगरूप सिंह, हरबंस सिंह, जरनैल सिंह आदि ने बताया कि सेक्टर-71 में नगर निगम ने घरों के नंबरों वाले साइन बोर्ड लगाए गए। ये साइन बोर्ड उस जगह पर लगाए गए जहां पर सीनियर डिप्टी मेयर ने कर्मचारियों को बोला था परंतु काफी गलियों में ये साइन बोर्ड नहीं लगाए गए क्योंकि वहां पर आप विधायक कुलवंत सिंह के समर्थक रहते थे। कोठी नंबर 3496 से 3600 नंबर तक रहते लोगों के साथ पक्षपात किया गया है। यही नहीं इलाके में कई ऐसी समस्याएं भी हैं जिनका हल नहीं किया जा रहा है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सेक्टर-71 में कई दिनों से पानी की पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की गई जिस कारण पानी की समस्या भी आ रही है। कई बार कहने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इलाकावासियों ने साफ किया है कि अगर उनके साथ विकास कार्य को लेकर पक्षपात किया गया तो उन्हें मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed