{"_id":"627add9342844744d54234fa","slug":"sell-plot-by-making-fake-power-of-attorney-mohali-news-pkl4502387190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली पावर ऑफ अटार्नी बनाकर बेचे प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली पावर ऑफ अटार्नी बनाकर बेचे प्लॉट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। कालका के निकट सूरजपुर की जमीन की जाली पावर ऑफ अटार्नी बना कर एक बुजुर्ग महिला की जमीन के कई प्लॉट बनाकर आरोपियों ने बेच डाले। खरड़ सिटी पुलिस ने महिला महिंदर कौर, किरणदीप सिंह वासी सूरजपुर कालका, अमित बंसल वासी अंबाला व जसपाल सिंह वासी देसूमाजरा खरड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोरियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालका के निकट सूरजपुर में वासुदेवपुरा की जमीन एक बुजुर्ग महिला शमशेर कौर के नाम है। आरोपी अमित बंसल निवासी अंबाला व आरोपी किरणदीप सिंह सूरजपुर कालका ने साजिश रच कर अपनी बुजुर्ग नानी महिंदर कौर को शमशेर कौर बताकर खरड़ तहसील में 2021 में इस जमीन की पावर ऑफ अटार्नी अमित बंसल के नाम करवा दी। अंबाला के रहने वाले अमित बंसल ने आधार कार्ड में छेड़छाड़ करके उसका पता बदल कर शिवालिक सिटी खरड़ का अटार्नी के रिकार्ड में दिखाया। पावर ऑफ अटार्नी तैयार होने के बाद दोनों आरोपियों ने सूरजपुर की इस जमीन की कई प्लॉटों की डील की। इस बीच खरड़ के कुछ नंबरदारों को पता चला कि जो पावर ऑफ अटार्नी खरड़ तहसील में तैयार की गई है, उसकी असली मालकिन की जगह किसी जाली बुजुर्ग महिला को खरड़ तहसीलदार के सामने पेश किया गया। नंबरदारों ने अमित बंसल को फोन करके कहा कि उसके नाम पर जो पावर ऑफ अटार्नी तैयार की गई है, उसमें कुछ जगह हस्ताक्षर नहीं हुए हैं इसलिए वह खरड़ तहसील में पावर ऑफ अटार्नी लेकर पहुंचे। खरड़ तहसील पहुंचने पर अमित बंसल को पकड़ कर खरड़ सिटी पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि दूसरा आरोपी किरणदीप सिंह मौके से भाग निकला।