फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Salesmen cheated money in the name of car booking

कार बुकिंग के नाम पर सेल्समैन ने ठगे पैसे

Wed, 29 Jan 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Salesmen cheated money in the name of car booking
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित ट्राइसिटी ऑटो नामक एजेंसी के कर्मचारी ने ग्राहकों से कार बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया। एजेंसी के मालिक को मामले की जानकारी तब मिली जब एक ग्राहक कार की डिलीवरी रद्द करवाने के लिए शोरूम आ गया और पैसे वापस करने की मांग करने लगा। आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया है और लिखित शिकायत जीरकपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

आरोपी ने 22 नवंबर को ट्राइसिटी ऑटो नामक एजेंसी में बतौर सेल्समैन ज्वाइन किया था। इसके बाद उसने लोगों के साथ ठगी करना शुरू कर दी। आरोपी लोगों को पहले कार की टेस्टिंग करवाता था, फिर बुकिंग के नाम पर कंपनी को दिए जाने वाले पैसों को अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता था। ऐसा करके संदीप ने कई लोगों को कार बुकिंग के नाम पर अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

पंचकूला के चंडी मंदिर में तैनात सैनिक सोनू कुमार ने एजेंसी के मालिक को दी लिखित शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को सेल्समैन उसके पास आया और मारुति सिलेरिया कार की खरीद पर भारी डिस्काउंट का ऑफर दिया। डिस्काउंट देखकर उसने उसी दिन कार की बुकिंग करवा दी। शिकायतकर्ता ने कार बुकिंग के लिए दी जाने वाली राशि आनलाइन एजेंसी के अकाउंट में देने की बात कही तो सेल्समैन ने पैसे आनलाइन की बजाय नकद में भुगतान करने के लिए कहा। 15 हजार रुपये (टोकन मनी) नकद व 65 हजार रुपये अपने ही किसी अन्य जानकार के अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक के तबादले से हुआ मामले का खुलासा
सैनिक सोनू ने बताया कि चंडी मंदिर से उनका तबादला हो गया, जिसके चलते बुक करवाई कार की डिलीवरी रद्द करवाने को लेकर वह सोमवार को जीरकपुर स्थित ट्राइसिटी ऑटो एजेंसी दफ्तर पहुंचे। अकाउंट ब्रांच ने सोनू के खाते की जांच की तो पता चला कि उनके द्वारा कार की बुकिंग के लिए सिर्फ 2 हजार रुपये ही जमा करवाए गए हैं। बाकी के पैसे आरोपी ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए थे। ऐसा उसने एक के साथ नहीं किया बल्कि कई लोगों से ठगी की है।

कोट्स
आरोपी एजेंसी में बतौर सेल्समैन काम करता था। 10 दिन पहले कंपनी ने उसे नियमों का पालन न करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया था। सोमवार को उनके पास चंडी मंदिर में तैनात सैनिक सोनू की शिकायत मिली। इसमें सामने आया कि उसने कार बुकिंग के नाम से ग्राहक से करीब 70 हजार रुपये की रकम लेकर कंपनी के अकाउंट में केवल 2 हजार रुपये ही जमा करवाए। संदीप ने केवल एक व्यक्ति को ही अपना शिकार नहीं बनाया, बल्कि कई लोगों से कार बुकिंग के नाम पर पैसे ठगे हैं। इस संबंधी लगातार शिकायतें उनके पास पहुंच रही हैं।
-सिद्धार्थ गर्ग, सीईओ, ट्राइसिटी ऑटो, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed