{"_id":"613684b48ebc3e5009001063","slug":"safai-mazdoor-union-started-hunger-strike-for-their-demands-mohali-news-pkl4259149181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। नगर काउंसिल की सफाई मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के सदस्यों ने नगर काउंसिल दफ्तर के आगे बैठकर नगर काउंसिल अधिकारियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अपना संघर्ष ओर तेज करेंगे। यूनियन के प्रधान प्रवीन कुमार, चैयरमैन सुखजिंदर सिंह, सचिव बिट्टू ने कहा कि सोमवार को कोरोना महामारी के समय सफाई मजदूर अपनी जान को जोखिम में डालकर काम में लगे रहे। लेकिन प्रशासन उनका बनता पूरा हक नहीं दे रहा है।
इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कहा कि ठेकेदारी सिस्टम बंद करके सभी कर्मचारियों को नगर काउंसिल में स्थायी नौकरी दी जाए, वेतन में बढ़ोतरी की जाए, सफाई कर्मचारियों को वर्दी-सेफ्टी किट दी जाए, पहचान पत्र बनाए जाए, सभी का पीएफ और एसआई सही तरीके से लागू किया जाए और कार्ड भी जारी किए जाएं, बनता ऐरियर दिया जाए, अन्य नगर काउंसिलों की तरह यूनियन को दफ्तर दिया जाए, कर्मचारियों को वेतन और पीएफ स्लिप दी जानी चाहिए। इसके साथ ही समान काम, समान वेतन लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिन सफाई कर्मचारियों की काम के दौरान हादसे में मौत हो जाती है उनके परिवार को मुआवजा जरूर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी इन मांगों को लेकर वे नगर काउंसिल के अधिकारियों और प्रधान को भी कई बार अवगत करा चुके हैं, मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती वे अनिश्चित समय के लिए हड़ताल जारी रखेंगे।
इस मौके पर हरपाल, महिन्द्रपाल, संजीव कुमार, जगजीत सिंह, आशु, कृष्ण, लक्ष्मी देवी, सुखविन्द्र कौर, कांता, दीपचंद, गुरसेवक सिंह, रधबीर सिंह, विनोद कुमार, रेशम सिंह सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद थे। वहीं, इस बारे में बात करने के लिए नगर काउंसिल लालड़ू के ईओ अशोक कुमार और नगर काउंसिल के प्रधान बिंदु राणा के पति मुकेश राणा को बार-बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।