{"_id":"68a634589792a49a240bb123","slug":"rising-water-level-damaged-the-causeway-grill-washed-away-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132609-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जलस्तर बढ़ने से काजवे क्षतिग्रस्त, ग्रिल बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जलस्तर बढ़ने से काजवे क्षतिग्रस्त, ग्रिल बही
विज्ञापन
जीरकपुर। पहाड़ों में हुई बारिश और सुखना लेक के फ्लड गेट खोले जाने के बाद बीती रात बलटाना क्षेत्र से निकलती सुखना-चो का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि बलटाना क्षेत्र के काजवे के ऊपर से बरसाती पानी निकल रहा था। तेज बहाव ने न केवल काजवे की ग्रिल तोड़ दी बल्कि किनारों की मिट्टी भी बहाकर ले गया। इससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब सात बजे पानी का स्तर तेजी से बढ़ा।
देखते ही देखते बरसाती पानी काजवे के ऊपर से बहने लगा। पानी का दबाव इतना अधिक था कि लोहे की सुरक्षा ग्रिल टूटकर बह गई और सड़क का किनारा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही जीरकपुर प्रशासन और बलटाना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने तुरंत काजवे वाले रास्ते को बंद कर दिया ताकि कोई दुर्घटना न हो। साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। रातभर पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर डटे रहे और पानी की स्थिति पर नजर बनाए रखी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई सालों से बरसात के मौसम में यह काजवे सबसे अधिक प्रभावित होता है। हर बार बरसाती पानी यहां से गुजरता है और नुकसान पहुंचाता है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। इस बार पानी का बहाव इतना तेज था कि कई लोगों की बाइक और कारें भी बीच रास्ते फंस गईं, जिन्हें बाद में स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया।
नगर परिषद ने 5 करोड़ 96 लाख का टेंडर लगाया हुआ है। बरसात खत्म होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - गुलाब सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी